शिमला मिर्च बेसन सब्ज़ी रेसिपी | shimla mirch besan sabji in hindi

0

शिमला मिर्च बेसन सब्ज़ी रेसिपी | कैप्सिकम बेसन भाजी | शिमला मिर्च बेसन की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक आसान नॉर्थ इंडियन ड्राई करी रेसिपी है, जो बेसन और शिमला मिर्च से बनाई जाती है। यह रेसिपी रोज़ाना बनाने के लिए बेहतर करी रेसिपी है। यह किचन में मौजूद थोड़ी सामग्री से बनाई जा सकती है। आमतौर पर, यह रोटी या चपाती के साथ खाने के लिए साइड डिश के तौर पर बनाई जाती है, लेकिन यह दाल चावल के साथ भी परोसी जा सकती है।
शिमला मिर्च बेसन सब्ज़ी रेसिपी

शिमला मिर्च बेसन सब्ज़ी रेसिपी | कैप्सिकम बेसन भाजी | शिमला मिर्च बेसन की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। बेसन भारतीय पाककला का अभिन्न हिस्सा है और यह बहुत सारी डिशों में प्रयोग किया जाता है। खासकर इसे कोटिंग के लिए या बैटर के तौर पर, कई डीप फ्राइड स्नैक्स रेसिपीज में प्रयोग किया जाता है। इसे करी बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसी ही, एक आसान ड्राई करी रेसिपी है – शिमला मिर्च बेसन भाजी। इसमें बेसन और शिमला मिर्च का प्रयोग साथ में किया जाता है।

जैसा मैंने पहले बताया कि बेसन कई स्नैक्स रेसिपी के लिए खासकर बैटर के तौर पर प्रयोग किया जाता है, लेकिन यह विभिन्न करी रेसिपीज में भी प्रयोग किया जा सकता है। बेसन से बनाई जाने वाली सबसे आम करी है – कढ़ी पकोड़ा या गट्टे की सब्जी। इसके अलावा कैप्सिकम बेसन भाजी रेसिपी है जोकि इतनी ज्यादा मशहूर नहीं है। इसमें कटी हुई शिमला मिर्च सूखे मसालों और बेसन में डाली जाती है। बेसन ना सिर्फ मसालों को एक साथ रखता है बल्कि इनके तीखेपन को कम भी करता है। इससे ड्राई करी की मात्रा भी बढ़ जाती है। मुझे यह रेसिपी विभिन्न प्रकार के चावल और करी के साथ ज्यादा अच्छी लगती है। मेरा खुद का पसंदीदा कॉम्बिनेशन दाल-चावल और रसम-चावल है और यह रेसिपी इनके साथ ड्राई साइड डिश के तौर पर परोसी जाती है।

कैप्सिकम बेसन भाजीअब मैं शिमला मिर्च बेसन सब्जी रेसिपी बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। यह रेसिपी आमतौर पर ताजा और ज्यूसी हरी शिमला मिर्च से बनाई जाती है, जिससे करी नम और स्वादिष्ट बनती है। लेकिन आप इसे अन्य तरह की शिमला मिर्च जैसे लाल और पीली शिमला मिर्च से भी बना सकते हैं। इस रेसिपी में मसालों की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए या दूसरे शब्दों में कहें तो इस रेसिपी में अन्य ड्राई रेसिपीज की तुलना में ज्यादा मसालों की ज़रूरत होती है। इसमें बेसन की वजह से इसका तीखापन कम हो जाता है। इसलिए इसमें ज्यादा मसाले डालने की जरूरत होती है। शिमला मिर्च को ज्यादा ना पकाएं, ताकि यह नर्म और ज्यूसी बनी रहे। इसे ज़्यादा गीली या पिलपिली ना होने दें बल्कि इसे कुरकुरी बनाएं।

अब मैं कहना चाहूँगी कि शिमला मिर्च बेसन सब्जी रेसिपी की इस पोस्ट के साथ आप मेरे अन्य करी रेसिपी व्यंजनों का संग्रह को देखें। इनमें मुख्य रूप से मलाई कोफ्ता, चना मसाला, रेशमी पनीर, डोसा कुर्मा, लौकी की सब्जी, बेंदेकाई गोज्जू, आलू भिंडी, काजू पनीर मसाला, व्हाइट कुर्मा, शाही पनीर जैसी रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मेरी अन्य रेसिपीज की श्रेणी को भी देखें जैसे,

शिमला मिर्च बेसन सब्जी वीडियो रेसिपी:

Must Read:

शिमला मिर्च बेसन सब्जी रेसिपी बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

capsicum besan bhaji

शिमला मिर्च बेसन सब्ज़ी रेसिपी | shimla mirch besan sabji in hindi

HEBBARS KITCHEN
आसान शिमला मिर्च बेसन सब्ज़ी रेसिपी
5 from 14 votes
Tweet Share
तैयारी का समय 5 minutes
पकाने का समय 15 minutes
कुल समय 20 minutes
Course सब्जी
Cuisine दक्षिण भारतीय
कितने लोगों के लिए 3 सर्विंग्स

सामग्री
  

  • ¼ कप बेसन
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून सरसों
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 टी स्पून सौंफ
  • चुटकी भर हींग
  • 1 मिर्च, चिरी हुई
  • 2 शिमला मिर्च, कटी हुई
  • ½ टी स्पून हल्दी
  • 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ½ टी स्पून जीरा पाउडर
  • ¾ टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1 टी स्पून अमचूर
  • ¾ टी स्पून नमक

अनुदेश
 

  • सबसे पहले एक पैन में ¼ कप बेसन लें और धीमी आँच पर भूनें।
  • बेसन को खुशबू आने तक और सुनहरा भूरा होने तक धीमी आँच पर भूनें। इसके बाद इसे अलग रख दें।
  • एक बड़ी कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें और 1 टीस्पून सरसों, 1 टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून सौंफ, चुटकीभर हींग डालकर भूनें।
  • अब इसमें 1 मिर्च डालें और धीमी आँच पर पकाएं।
  • इसके बाद इसमें 2 शिमला मिर्च डालें और फ्राई करें। ध्यान रहे कि ये ज्यादा ना पके।
  • आँच को धीमी रखते हुए इसमें ½ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून जीरा पाउडर, ¾ टीस्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून अमचूर और ¾ टीस्पून नमक डालें।
  • अब इसे धीमी आँच पर मसालों से खुशबू आने तक पकाएं।
  • अब इसमें भुना हुआ बेसन डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • बेसन शिमला मिर्च पर पूरी तरह से लिपटने तक अच्छी तरह मिलाते रहें। अगर मिश्रण ज्यादा सूखा है, तो इस पर 2 टेबलस्पून पानी छिड़कें।
  • अब इसे ढक दें और 7 मिनट तक या जब सब कुछ अच्छे से ना पक जाए, तब तक इसे पकाते रहें।
  • अंत में, शिमला मिर्च बेसन सब्जी रेसिपी का फुल्के या रोटी के साथ आनंद लें।

Tried this recipe?Mention @HebbarsKitchen or tag #hebbarskitchen!

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ शिमला मिर्च बेसन सब्जी कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक पैन में ¼ कप बेसन लें और धीमी आँच पर भूनें।
  2. बेसन को खुशबू आने तक और सुनहरा भूरा होने तक धीमी आँच पर भूनें। इसके बाद इसे अलग रख दें।
  3. एक बड़ी कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें और 1 टीस्पून सरसों, 1 टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून सौंफ, चुटकीभर हींग डालकर भूनें।
  4. अब इसमें 1 मिर्च डालें और धीमी आँच पर पकाएं।
  5. इसके बाद इसमें 2 शिमला मिर्च डालें और फ्राई करें। ध्यान रहे कि ये ज्यादा ना पके।
  6. आँच को धीमी रखते हुए इसमें ½ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून जीरा पाउडर, ¾ टीस्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून अमचूर और ¾ टीस्पून नमक डालें।
  7. अब इसे धीमी आँच पर मसालों से खुशबू आने तक पकाएं।
  8. अब इसमें भुना हुआ बेसन डालें और अच्छे से मिलाएं।
  9. बेसन शिमला मिर्च पर पूरी तरह से लिपटने तक अच्छी तरह मिलाते रहें। अगर मिश्रण ज्यादा सूखा है, तो इस पर 2 टेबलस्पून पानी छिड़कें।
  10. अब इसे ढक दें और 7 मिनट तक या जब सब कुछ अच्छे से ना पक जाए, तब तक इसे पकाते रहें।
  11. अंत में, शिमला मिर्च बेसन सब्जी रेसिपी का फुल्के या रोटी के साथ आनंद लें।
    शिमला मिर्च बेसन सब्ज़ी रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • ध्यान रहे कि बेसन को धीमी आँच पर ही भूनें ताकि यह जले नहीं।
  • करी को हल्का सा सूखा या स्टिकी बनाने के लिए इसमें जरूरत के हिसाब से बेसन डालें।
  • सब्जी में शिमला मिर्च का कुरकुरा होना जरूरी है और यह गीली नहीं होनी चाहिए।
  • शिमला मिर्च बेसन सब्जी रेसिपी हल्की मसालेदार बनाने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।
5 from 14 votes (14 ratings without comment)