व्हाइट चॉकलेट रेसिपी | white chocolate in hindi | मिल्क चॉकलेट

0

व्हाइट चॉकलेट रेसिपी | मिल्क चॉकलेट | घर का बना चॉकलेट बार विस्तृत फोटो और वीडियो रेसिपी के साथ। यह कोको पाउडर, दूध पाउडर और चीनी पाउडर के साथ बनाया गया एक आसान और सरल कन्फेक्शनरी कांडीमेंट रेसिपी है। पारंपरिक चॉकलेट बार कोको या कोकोआ मक्खन के साथ कोको पाउडर के मिश्रण से बनाया जाता है, लेकिन इस रेसिपी में, वर्जिन नारियल तेल का उपयोग किया गया है। यह आदर्श चॉकलेट स्नैक्स में से एक है और विभिन्न अवसरों के लिए मित्रों और परिवार के साथ आसानी से शेयर किया जा सकता है।
सफेद चॉकलेट रेसिपी

व्हाइट चॉकलेट रेसिपी | मिल्क चॉकलेट | घर का बना चॉकलेट बार स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो रेसिपी के साथ। कोको आधारित व्यंजनों बहुत लोगों के लिए पसंदीदा डेसर्ट में से एक हैं, खासकर युवा दर्शकों के साथ। ये केक, कुकीज़, मिल्कशेक या मूस व्यंजनों में बदल सकते हैं। हालाँकि,यही कोको पाउडर का उपयोग करके मिल्क चॉकलेट बार तैयार कर सकते है और स्टोर से खरीदने के बजाय, पूरी क्रीम मिल्क पाउडर को व्हाइट चॉकलेट तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकते है।

जैसा कि मैं पहले समझा रही थी, चॉकलेट बार कोकोआ मक्खन के साथ तैयार किए जाते हैं जो इसे एक रेशमी स्मूथ बनावट देता है। हालाँकि, यह आसानी से उपलब्ध नहीं होता है और सामान्य मक्खन इसके विकल्प के रूप में काम नहीं करता है। कुछ लोग कहते हैं कि दूध के मक्खन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन में उपयोग किया और असफल रही। इसलिए मैं इसकी सिफारिश नहीं कर रही हूं। लेकिन आप अन्य स्नेहन एजेंट का उपयोग कर सकते हैं और नारियल तेल एक ऐसा आसान विकल्प है। मैंने वर्जिन नारियल तेल का उपयोग किया है, और इसलिए आपको समान स्ट्रिंग नारियल तेल की सुगंध नहीं मिलती है। इसके अलावा, आप वनस्पती या दालदा का उपयोग भी इसी उद्देश्य के लिए कर सकते हैं, लेकिन नारियल तेल के तरह इसे स्वस्थ नहीं माना जा सकता है। ये सभी विकल्प हैं, लेकिन आपके पास कोकोआ मक्खन है तो आप इसका उपयोग कीजिए। यह मेडिकल स्टोर में उपलब्ध है, लेकिन आप इसे किसी जनरल स्टोर्स में भी प्राप्त कर सकते हैं।

दूध चॉकलेट रेसिपीइसके अलावा, व्हाइट चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट रेसिपी के लिए कुछ और सुझाव और सलाह देना चाहूंगी। सबसे पहले, इस रेसिपी में, मैंने सिलिकॉन-आधारित चॉकलेट बार मोल्ड का उपयोग किया है। मैं इस इबे से लिया है और मुझे दुकानों में नहीं मिली है। यदि आपको नहीं मिलता है, तो आप इन चॉकलेट को आकार देने के लिए किसी भी सिलिकॉन शेपर का उपयोग कर सकते हैं। दूसरी बात, एक बार चॉकलेट या मिल्क पाउडर आधारित सॉस तैयार करने के बाद, इसे तुरंत ठंडा न करें। इसे कमरे के तापमान पर लाएं और फिर इसे सेट करने के लिए ठंडा करें। अंत में, आप इसमें मिलाए गए दूध पाउडर को छोड़ कर डार्क चॉकलेट बार भी तैयार कर सकते हैं। आप नट चॉकलेट बार रेसिपी तैयार करने के लिए कटी हुई मूंगफली, बादाम या किशमिश भी डाल सकते हैं।

अंत में, मैं आपको घर का बना चॉकलेट बार के व्यंजनों के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य संबंधित मिठाई व्यंजनों का संग्रह की जांच करने का अनुरोध करती हूं। इसमें मुख्य रूप से 3 घटक चोको बार, नो बेक स्विस रोल, कारमेल खीर, साबुदाना फलूदा, कारमेल ब्रेड पुडिंग, सेंवई कस्टर्ड, प्रनहारा, बटरस्कॉच आइसक्रीम, केला आइसक्रीम, रसगुल्ला जैसे मेरे अन्य संबंधित व्यंजनों को शामिल किया गया है। इनके आगे मैं अपनी अन्य संबंधित रेसिपी श्रेणियों का भी उल्लेख करना चाहूंगी, जैसे,

व्हाइट चॉकलेट वीडियो रेसिपी:

Must Read:

व्हाइट चॉकलेट रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

milk chocolate recipe

व्हाइट चॉकलेट रेसिपी | white chocolate in hindi | मिल्क चॉकलेट

5 from 14 votes
तैयारी का समय: 5 minutes
पकाने का समय: 5 minutes
रेफ्रिजरेटिंग का समय: 1 hour
कुल समय: 1 hour 10 minutes
कितने लोगों के लिए: 2 बार
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: डेज़र्ट
पाक शैली: भारतीय
कीवर्ड: मिल्क चॉकलेट, व्हाइट चॉकलेट रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान व्हाइट चॉकलेट रेसिपी | मिल्क चॉकलेट | घर का बना चॉकलेट बार

सामग्री

मिल्क चॉकलेट के लिए:

  • ½ कप नारियल तेल / कोकोआ मक्खन / वनस्पती घी
  • ½ कप पाउडर चीनी
  • ½ कप कोको पाउडर
  • ¼ कप दूध पाउडर
  • 1 टी स्पून वेनिला अर्क

व्हाइट चॉकलेट के लिए:

  • ½ कप नारियल तेल / कोकोआ मक्खन / वनस्पती घी
  • ¼ कप पाउडर चीनी
  • ¾ कप दूध पाउडर

अनुदेश

बिना कोकोआ मक्खन का उपयोग करके मिल्क चॉकलेट कैसे बनाएं:

  • सबसे पहले, डबल बॉयलर विधि का उपयोग करके, ½ कप नारियल तेल गरम करें।
  • एक बार नारियल तेल पिघलने के बाद, ½ कप पाउडर चीनी, ½ कप कोको पाउडर और ¼ कप दूध पाउडर डालें।
  • अच्छी तरह से मिश्रण करके एक चिकनी स्थिरता बनाइए।
  • अब 1 टी स्पून वनीला एक्सट्रेक्ट मिलाएं और मिश्रण कीजिए।
  • अब मिल्क चॉकलेट मिश्रण मोल्ड्स में स्थानांतरित करने के लिए तैयार है।
  • मैंने सिलिकॉन चॉकलेट बार मोल्ड्स का उपयोग किया है, आप अपनी पसंद के मोल्ड्स का उपयोग कर सकते हैं।
  • दो बार टैप करें और 1 घंटे के लिए या पूरी तरह से सेट होने तक फ्रिज में रखें।
  • अंत में, मिल्क चॉकलेट आनंद लेने के लिए तैयार है। यदि आप गर्म स्थानों में रह रहे हैं तो इसे पिघलने से बचने के लिए फ्रिज में रखना सुनिश्चित करें।

बिना कोकोआ मक्खन का उपयोग करके व्हाइट चॉकलेट कैसे बनाएं:

  • सबसे पहले, डबल बॉयलर विधि का उपयोग करके, ½ कप नारियल तेल गरम करें।
  • एक बार नारियल तेल पिघलने के बाद, और ¼ कप पाउडर चीनी, ¾ कप दूध पाउडर डालिए।
  • अच्छी तरह से मिश्रण करके एक चिकनी स्थिरता बनाइए।
  • मिल्क चॉकलेट मिश्रण मोल्ड्स में स्थानांतरित करने के लिए तैयार है। आप फ्लेवर के लिए वेनिला एक्सट्रैक्ट भी डाल सकते हैं।
  • मैंने सिलिकॉन चॉकलेट बार मोल्ड्स का उपयोग किया है, आप अपनी पसंद के मोल्ड्स का उपयोग कर सकते हैं।
  • दो बार टैप करें और 1 घंटे के लिए या पूरी तरह से सेट होने तक फ्रिज में रखें।
  • अंत में, व्हाइट चॉकलेट आनंद लेने के लिए तैयार है। यदि आप गर्म स्थानों में रह रहे हैं तो इसे पिघलने से बचाने के लिए फ्रिज में रखना सुनिश्चित करें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ मिल्क चॉकलेट कैसे बनाएं:

बिना कोकोआ मक्खन का उपयोग करके मिल्क चॉकलेट कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले, डबल बॉयलर विधि का उपयोग करके, ½ कप नारियल तेल गरम करें।
  2. एक बार नारियल तेल पिघलने के बाद, ½ कप पाउडर चीनी, ½ कप कोको पाउडर और ¼ कप दूध पाउडर डालें।
  3. अच्छी तरह से मिश्रण करके एक चिकनी स्थिरता बनाइए।
  4. अब 1 टी स्पून वनीला एक्सट्रेक्ट मिलाएं और मिश्रण कीजिए।
  5. अब मिल्क चॉकलेट मिश्रण मोल्ड्स में स्थानांतरित करने के लिए तैयार है।
  6. मैंने सिलिकॉन चॉकलेट बार मोल्ड्स का उपयोग किया है, आप अपनी पसंद के मोल्ड्स का उपयोग कर सकते हैं।
  7. दो बार टैप करें और 1 घंटे के लिए या पूरी तरह से सेट होने तक फ्रिज में रखें।
  8. अंत में, मिल्क चॉकलेट आनंद लेने के लिए तैयार है। यदि आप गर्म स्थानों में रह रहे हैं तो इसे पिघलने से बचने के लिए फ्रिज में रखना सुनिश्चित करें।
    सफेद चॉकलेट रेसिपी

बिना कोकोआ मक्खन का उपयोग करके व्हाइट चॉकलेट कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले, डबल बॉयलर विधि का उपयोग करके, ½ कप नारियल तेल गरम करें।
  2. एक बार नारियल तेल पिघलने के बाद, और ¼ कप पाउडर चीनी, ¾ कप दूध पाउडर डालिए।
  3. अच्छी तरह से मिश्रण करके एक चिकनी स्थिरता बनाइए।
  4. मिल्क चॉकलेट मिश्रण मोल्ड्स में स्थानांतरित करने के लिए तैयार है। आप फ्लेवर के लिए वेनिला एक्सट्रैक्ट भी डाल सकते हैं।
  5. मैंने सिलिकॉन चॉकलेट बार मोल्ड्स का उपयोग किया है, आप अपनी पसंद के मोल्ड्स का उपयोग कर सकते हैं।
  6. दो बार टैप करें और 1 घंटे के लिए या पूरी तरह से सेट होने तक फ्रिज में रखें।
  7. अंत में, व्हाइट चॉकलेट आनंद लेने के लिए तैयार है। यदि आप गर्म स्थानों में रह रहे हैं तो इसे पिघलने से बचाने के लिए फ्रिज में रखना सुनिश्चित करें।

टिप्पणियाँ:

  • सबसे पहले, आप नारियल तेल के बदले कोकोआ मक्खन या वानस्पति घी का उपयोग कर सकते है।
  • आपके पसंदीदा मिठास के आधार पर चीनी की मात्रा को समायोजित करें।
  • इसके अलावा, डार्क चॉकलेट तैयार करने के लिए, ऊपर बताई गई मिल्क चॉकलेट रेसिपी में चीनी न डालें।
  • अंत में, जब व्हाइट चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट रेसिपी फ्रिज में रखेंगे तो एक महीने के लिए अच्छा रहता है।