मिक्स वेज पराठा रेसिपी | mix veg paratha in hindi | वेजिटेबल पराठा

0

मिक्स वेज पराठा रेसिपी | वेजिटेबल पराठा | मिक्स वेज पराठा कैसे बनाएं रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक अनोखी और सेहतमंद चपाती रेसिपी है, जोकि कई तरह की सब्जियों के मिश्रण, पनीर और गेहूँ के आटे से बनाई जाती है। यह पराठा भरावन भर के बनाया जाता है और इसमें सभी सब्जियों फ्लेवर होता है, जिसकी वजह से यह लंचबॉक्स के लिए भी बेहतर रेसिपी है। यह बिना किसी करी या चटनी के भी खाया जा सकता है, लेकिन यह अचार या रायते के साथ अधिक स्वादिष्ट लगता है।
मिक्स वेज पराठा रेसिपी

मिक्स वेज पराठा रेसिपी | वेजिटेबल पराठा | मिक्स वेज पराठा कैसे बनाएं रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। इंडियन रेसिपीज में लंच और डिनर के लिए खासकर चावल और चपाती बनाये जाते हैं। साउथ इंडिया में अधिकतर चावल बनाया जाता है जबकि नार्थ इंडिया में रोटी या चपाती ज्यादातर बनाई जाती है। पराठा विभिन्न प्रकार की सब्जियों के भरावन से बनाया जा सकता है। लेकिन मिक्स वेज पराठा कुछ सब्जियों के मिश्रण से बनाया जाता है।

मेरे घर में पराठे अक्सर बनाये जाते हैं और लंचबॉक्स के लिए भी यह आसानी से और जल्दी बन जाता है। इसे बनाने में कम मेहनत होती है और पैक करने में भी आसानी होती है और इसके साथ किसी चटनी या करी की जरूरत भी नहीं होती है। मैं सब्जियों या दाल के भरावन वाली कई तरह की पराठा रेसिपी बनाती हूँ। लेकिन ये मिक्स वेज पराठा रेसिपी बहुत ही अनोखी है। आमतौर पर मैं मेरे फ्रिज में मौजूद सभी सब्जियां इसमें प्रयोग करने की कोशिश करती हूँ। अगर आप सब्जियां अपने फ्रिज से खाली करने की सोच रहे हैं, तो आप उन सभी का इसमें प्रयोग कर सकते हैं। अगर हम विभिन्न प्रकार की सब्जियों का प्रयोग करें, तो यह रेसिपी और ज्यादा सेहतमंद बनती है। यह रेसिपी बच्चों के लिए बेहतर रेसिपी है जो सब्जियां खाना पसंद नहीं करते हैं।

वेजिटेबल पराठाअब मैं बेहतरीन फ्लेवरयुक्त मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। आप इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से कई तरह की सब्जियां भरावन के लिए प्रयोग कर सकते हैं। मैंने इसमें पनीर भी डाला है और अगर आप वीगन हैं, तो आप इसे हटा भी सकते हैं। यह रेसिपी उबली और मसली हुई सब्जियां सीधे आटे में मिलाकर भी बनाई जा सकती हैं। इससे यह रेसिपी बिना परेशानी के आसानी से बन जायेगी और आपको भरावन के लिए अपने हाथ ख़राब नहीं करने पड़ेंगे। सेकने से पहले ध्यान रखें कि पैन अच्छे से गर्म हो, नही तो सेकते समय पराठा तवे पर चिपक जाएगा।

अब मैं कहना चाहूँगी कि मिक्स वेज पराठा रेसिपी के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य पराठा रेसिपी व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से आलू पराठा, ओनियन पराठा, गोभी पराठा, मूली पराठा, दाल पराठा, पिज़्ज़ा पराठा, पालक पराठा और सूजी पराठा जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह को देखना ना भूलें जैसे,

मिक्स वेज पराठा वीडियो रेसिपी:

Must Read:

मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

mix veg paratha recipe

मिक्स वेज पराठा रेसिपी | mix veg paratha in hindi | वेजिटेबल पराठा

HEBBARS KITCHEN
आसान मिक्स वेज पराठा रेसिपी | वेजिटेबल पराठा
5 from 14 votes
Tweet Share
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 40 minutes
कुल समय 50 minutes
Course पराठा
Cuisine उत्तर भारतीय
कितने लोगों के लिए 7 परांठा

सामग्री
  

आटा गूंधने के लिए:

  • कप गेहूँ का आटा
  • ½ टी स्पून नमक
  • 3 टी स्पून तेल
  • पानी, गूंधने के लिए

प्रेशर कुकिंग के लिए:

  • 2 आलू, छिले और चौकोर कटे हुए
  • 1 गाजर, बारीक कटा हुआ
  • 20 छोटे टुकड़े फूलगोबी
  • 15 बीन्स, कटी हुई
  • ½ कप मटर
  • ½ टी स्पून नमक

भरावन के लिए:

  • 2 टी स्पून तेल
  • ½ टी स्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट
  • 2 मिर्च, बारीक कटी हुई
  • ½ टी स्पून गरम मसाला
  • ½ टी स्पून जीरा पाउडर
  • ½ टी स्पून अमचूर
  • ½ टी स्पून धनिया बीज, कूटे हुए
  • ¼ टी स्पून अजवाइन
  • चुटकीभर हींग
  • 1 कप पनीर, कद्दूकस किया हुआ
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ

अन्य सामग्री:

  • गेहूँ का आटा, लपेटने के लिए/छिड़कने के लिए
  • तेल, भूनने के लिए

अनुदेश
 

पराठे का आटा तैयार करना:

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2½ कप गेहूँ का आटा, ½ टीस्पून नमक और 2 टीस्पून तेल लें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें 1 कप पानी डालकर गूंध लें।
  • जरूरत के हिसाब से पानी डालते हुए नर्म आटा तैयार कर लें।
  • अब इसे 1 टीस्पून तेल लगाकर 20 मिनट के लिए रख दें।

सब्जियों के मिश्रण का भरावन तैयार करना:

  • सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में 2 कप पानी डालकर उसमें एक बर्तन रखें।
  • अब इसमें 2 आलू, 1 गाजर, 20 छोटे फूल गोबी, 15 बीन्स, ½ कप मटर और ½ टीस्पून नमक डालें।
  • इसे ढक कर बिना पानी मिलाये 4 सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पकाएं।
  • अब अगर सब्जियों में पानी हो तो इसे पूरा निकाल लें।
  • अब कांटेदार चम्मच की मदद से इन सब्जियों को मसल लें।
  • इन सब्जियों का मिश्रण बना लें और अलग रख दें।
  • अब एक बड़ी कढ़ाई में 2 टीस्पून तेल गर्म करें और ½ टीस्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट और 1 मिर्च पकाएं।
  • इसके बाद आँच को धीमी रखते हुए इसमें ½ टीस्पून गरम मसाला, ½ टीस्पून जीरा पाउडर, ½ टीस्पून अमचूर, ½ टीस्पून धनिया बीज, ¼ टीस्पून अजवाइन और चुटकीभर हींग डालें।
  • मसालों से खुशबू आने तक इसे धीमी आँच पर पकाएं।
  • अब इसमें 1 कप कसा हुआ पनीर डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद मसली हुई सब्जियां, ¼ टीस्पून नमक डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
  • मिश्रण से पूरी नमी ख़त्म होने और मिश्रण बर्तन छोड़ने तक पकाएं।
  • अब आँच को बंद कर दें और 2 टेबलस्पून धनिया पत्ते मिलाएं और अच्छे से मिलाकर इसे पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें।

वेजिटेबल पराठा रेसिपी:

  • सबसे पहले एक छोटी बॉल के आकार लोई लें और इस पर आटा छिड़कें।
  • इसके बाद इसे 5 से 5.5 इंच तक गोलाकार में बेल लें।
  • अब इसके बीच में एक छोटी बॉल के आकार का तैयार वेजिटेबल मिश्रण रखें।
  • इसके किनारों को अंदर की तरफ मोड़ना शुरू करें।
  • अब इसके किनारों को एक साथ जोड़कर बंद कर दें और अतिरिक्त आटे को तोड़ लें।
  • अब इसके ऊपर थोड़ा सा आटा छिड़ककर इसे हल्के हाथों से मोटा बेल लें।
  • अब एक गर्म तवे पर बेले हुए पराठे को रखें और एक मिनट के लिए पकाएं।
  • इसके बाद नीचे से पक जाने के बाद (एक मिनट के बाद) पराठे को पलट दें।
  • फिर उस पर घी / तेल लगाएं और हल्के से दबाएं। इसे एक या दो बार फिर से पलटें जब तक कि ये दोनों तरफ से अच्छे से ना सिक जाए।
  • अंत में, गर्मागर्म मिक्स वेजिटेबल पराठे को सॉस, रायता या अचार के साथ परोसें।

Tried this recipe?Mention @HebbarsKitchen or tag #hebbarskitchen!

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ मिक्स वेज पराठा कैसे बनाएं:

पराठे का आटा तैयार करना:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2½ कप गेहूँ का आटा, ½ टीस्पून नमक और 2 टीस्पून तेल लें और अच्छे से मिलाएं।
  2. अब इसमें 1 कप पानी डालकर गूंध लें।
  3. जरूरत के हिसाब से पानी डालते हुए नर्म आटा तैयार कर लें।
  4. अब इसे 1 टीस्पून तेल लगाकर 20 मिनट के लिए रख दें।
    मिक्स वेज पराठा रेसिपी

सब्जियों के मिश्रण का भरावन तैयार करना:

  1. सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में 2 कप पानी डालकर उसमें एक बर्तन रखें।
  2. अब इसमें 2 आलू, 1 गाजर, 20 छोटे फूल गोबी, 15 बीन्स, ½ कप मटर और ½ टीस्पून नमक डालें।
  3. इसे ढक कर बिना पानी मिलाये 4 सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पकाएं।
  4. अब अगर सब्जियों में पानी हो तो इसे पूरा निकाल लें।
  5. अब कांटेदार चम्मच की मदद से इन सब्जियों को मसल लें।
  6. इन सब्जियों का मिश्रण बना लें और अलग रख दें।
  7. अब एक बड़ी कढ़ाई में 2 टीस्पून तेल गर्म करें और ½ टीस्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट और 1 मिर्च पकाएं।
  8. इसके बाद आँच को धीमी रखते हुए इसमें ½ टीस्पून गरम मसाला, ½ टीस्पून जीरा पाउडर, ½ टीस्पून अमचूर, ½ टीस्पून धनिया बीज, ¼ टीस्पून अजवाइन और चुटकीभर हींग डालें।
  9. मसालों से खुशबू आने तक इसे धीमी आँच पर पकाएं।
    मिक्स वेज पराठा रेसिपी
  10. अब इसमें 1 कप कसा हुआ पनीर डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
    मिक्स वेज पराठा रेसिपी
  11. इसके बाद मसली हुई सब्जियां, ¼ टीस्पून नमक डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
    मिक्स वेज पराठा रेसिपी
  12. मिश्रण से पूरी नमी ख़त्म होने और मिश्रण बर्तन छोड़ने तक पकाएं।
    मिक्स वेज पराठा रेसिपी
  13. अब आँच को बंद कर दें और 2 टेबलस्पून धनिया पत्ते मिलाएं और अच्छे से मिलाकर इसे पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें।
    मिक्स वेज पराठा रेसिपी

वेजिटेबल पराठा रेसिपी:

  1. सबसे पहले एक छोटी बॉल के आकार लोई लें और इस पर आटा छिड़कें।
  2. इसके बाद इसे 5 से 5.5 इंच तक गोलाकार में बेल लें।
  3. अब इसके बीच में एक छोटी बॉल के आकार का तैयार वेजिटेबल मिश्रण रखें।
  4. इसके किनारों को अंदर की तरफ मोड़ना शुरू करें।
  5. अब इसके किनारों को एक साथ जोड़कर बंद कर दें और अतिरिक्त आटे को तोड़ लें।
  6. अब इसके ऊपर थोड़ा सा आटा छिड़ककर इसे हल्के हाथों से मोटा बेल लें।
  7. अब एक गर्म तवे पर बेले हुए पराठे को रखें और एक मिनट के लिए पकाएं।
  8. इसके बाद नीचे से पक जाने के बाद (एक मिनट के बाद) पराठे को पलट दें।
  9. फिर उस पर घी / तेल लगाएं और हल्के से दबाएं। इसे एक या दो बार फिर से पलटें जब तक कि ये दोनों तरफ से अच्छे से ना सिक जाए।
  10. अंत में, गर्मागर्म मिक्स वेजिटेबल पराठे को सॉस, रायता या अचार के साथ परोसें।

टिप्पणियाँ:

  • पराठे को पोषक तत्वों से भरपूर बनाने के आपकी पसंद की सब्जियों का प्रयोग करें।
  • सब्जियों के पक जाने के बाद पानी को पूरी तरह से निकाल दें, नहीं तो भरावन में पानी रह जाएगा।
  • इसमें फ्लेवर बढ़ाने के लिए भरावन में बारीक कटे प्याज और लहसुन का प्रयोग करें।
  • मिक्स वेजिटेबल पराठा घी से बनाने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
5 from 14 votes (14 ratings without comment)