कैबेज पराठा रेसिपी | cabbage paratha in hindi | पत्तागोभी पराठा | पत्ता गोबी पराठा

0

कैबेज पराठा रेसिपी | पत्तागोभी का पराठा | पत्ता गोबी पराठा रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक आसान और सेहतमंद पराठा रेसिपी है जोकि मसालेदार पत्तागोभी के भरावन से बनाई जाती है। यह लंचबॉक्स में रखने के लिए बहुत ही बेहतर रेसिपी है और इसके साथ किसी भी चटनी या करी की जरूरत नहीं होती है। यह रेसिपी दूसरे भरवां पराठा रेसिपी के समान ही है, जोकि मसालेदार पत्तागोभी के भरावन से बनाई जाती है।
कैबेज पराठा रेसिपी

कैबेज पराठा रेसिपी | पत्तागोभी का पराठा | पत्ता गोबी पराठा रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। पराठा रेसिपीज पूरे भारत में कई प्रकार की सब्जियों का प्रयोग करके बनाई जाती है। इनमें से बहुत सारे पराठे एक ही तरीके से बनाये जाते हैं, जिनमें सब्जियाँ गेहूँ के आटे से बने चपाती के अंदर भरी जाती हैं। ऐसी ही एक बहुत ही मशहूर पराठा रेसिपी है, कैबेज पराठा या पत्ता गोभी का पराठा, जोकि इसके फ्लेवर और स्वाद के लिए जाना जाता है।

मुझे हमेशा से ही पराठा रेसिपीज काफी पसंद है और मैं इसे रोजाना बाजार में मिलने वाली या मेरे फ्रिज़ में रखी लगभग हर तरह की सब्जी से बनाती हूँ। खासकर मैं इसे डिनर या मेरे पति के लंचबॉक्स के लिए बनाती हूँ। इस पराठे की सबसे ख़ास बात यह है कि आपको इसके साथ किसी करी या सब्जी की जरूरत नहीं होती, जैसे रोटी और चपाती के साथ होती है। मुझे कैबेज पराठा बहुत पसंद है क्योंकि इसके लिए सब्जियों को प्रेशर कुकर में नहीं पकाना पड़ता है। अगर आप आलू पराठा या मूली पराठा बनान चाहते हैं, तो आपको इन्हे पहले प्रेशर कुकर में उबालना होगा और उसके बाद मसालों के साथ पकाना पड़ेगा। इस रेसिपी में बारीक कटी हुई पत्ता गोभी का प्रयोग किया गया है और इसे ही चपाती में भरावन के तौर पर प्रयोग किया गया है।

पत्तागोभी का पराठाअब मैं बेहतरीन पत्ता गोभी का पराठा बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। मैंने इस पराठे में सफ़ेद पत्तागोभी का प्रयोग किया है। लेकिन आप इसे अलग प्रकार की पत्तागोभी जैसे बैंगनी, हरी, लाल और स्प्रिंग ग्रीन्स के साथ भी बना सकते हैं। मैंने पत्तागोभी को चाकू से बहुत बारीक काट कर प्रयोग किया है। आप इसके लिए फ़ूड प्रोसेसर का प्रयोग भी कर सकते हैं। अगर आप फ़ूड प्रोसेसर का प्रयोग कर रहे हैं, तो ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है क्योंकि ये इसकी नमी को बाहर निकाल देता है। इस पराठा रेसिपी को अपनी पसंद के अचार या दही/रायता के साथ परोसें। यह करी के साथ भी बहुत स्वादिष्ट लगता है।

अब मैं कहना चाहूँगी कि कैबेज पराठा रेसिपी के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य पराठा रेसिपी व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से मसाला पराठा, गार्लिक पराठा, टोमेटो पराठा, आलू पराठा, परोट्टा, बीटरूट पराठा, सूजी का पराठा, पालक पराठा, मिक्स वेज पराठा जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह को भी देखें जैसे,

कैबेज पराठा वीडियो रेसिपी:

Must Read:

Must Read:

पत्ता गोभी का पराठा बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

cabbage paratha recipe

कैबेज पराठा रेसिपी | cabbage paratha in hindi | पत्तागोभी पराठा | पत्ता गोबी पराठा

5 from 14 votes
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 30 minutes
कुल समय: 40 minutes
Servings: 8 परांठा
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
Course: पराठा
Cuisine: उत्तर भारतीय
Keyword: कैबेज पराठा रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान कैबेज पराठा रेसिपी | पत्तागोभी पराठा | पत्ता गोबी पराठा

सामग्री

भरावन के लिए:

  • 2 टी स्पून तेल
  • ½ टी स्पून धनिया बीज, पिसा हुआ
  • ¼ टी स्पून अजवाइन
  • 3 कप पत्तागोभी, बारीक कटी हुई
  • ½ टी स्पून अदरक पेस्ट
  • ½ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ टी स्पून हल्दी
  • ½ टी स्पून जीरा पाउडर
  • ¼ टी स्पून गरम मसाला
  • ½ टी स्पून अमचूर
  • ½ टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ

आटा गूँधने के लिए:

  • कप गेहूँ का आटा
  • ½ टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • पानी, गूंधने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले भरावन तैयार करने के लिए 2 टीस्पून तेल गर्म करें और इसमें ½ टीस्पून धनिया बीज और ¼ टीस्पून अजवाइन को खुशबू आने तक भूनें।
  • अब 3 कप पत्तागोभी डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद इसमें ½ टीस्पून अदरक पेस्ट, ½ टीस्पून मिर्च पाउडर, ¼ टीस्पून हल्दी, ½ टीस्पून जीरा पाउडर, ¼ टीस्पून गरम मसाला, ½ टीस्पून अमचूर और ½ टीस्पून नमक डालें।
  • पत्तागोभी के पकने तक इसे फ्राई करें।
  • अब इसमें 2 टेबलस्पून धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं। भरावन तैयार है।
  • पराठे का आटा तैयार करने के लिए एक बड़े कटोरे में 2½ कप गेहूँ का आटा, ½ टीस्पून नमक और 2 टेबलस्पून तेल लें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें 1 कप गर्म पानी डालकर इसे गूंध लें।
  • जरूरत के हिसाब से पानी मिलाते हुए नर्म आटा गूंध लें।
  • अब इसे 1 टीस्पून तेल लगाकर 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
  • सबसे पहले एक छोटी बॉल के आकार की लोई लें और उस पर थोड़ा आटा लगा लें।
  • इसके बाद इसे 5-5.5 इंच तक गोलाकार बेल लें।
  • इसके बाद एक छोटी बॉल के आकार का तैयार भरावन इसके बीच में रखें।
  • अब इसके किनारों को अंदर की तरफ मोड़ें।
  • अब किनारों को चिपकाकर बंद कर दें और बचे हुए गुंधे आटे को तोड़ लें।
  • अब इस पर थोड़ा आटा लगाकर हल्का सा मोटा बेल लें।
  • अब इसे गर्म तवे पर एक मिनट के लिए पकाएं।
  • इसके बाद जब यह एक तरफ से थोड़ा सा पक जाए(एक मिनट के बाद), तब इसे पलटें।
  • फिर इसपर तेल / घी लगाएँ और हल्के से दबा कर सेकें। इसे फिर से पलटें जबतक कि ये दोनों तरफ से न पक जाए।
  • अंत में, गर्मागर्म कैबेज पराठा सॉस, रायता या अचार के साथ परोसें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ कैबेज पराठा कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले भरावन तैयार करने के लिए 2 टीस्पून तेल गर्म करें और इसमें ½ टीस्पून धनिया बीज और ¼ टीस्पून अजवाइन को खुशबू आने तक भूनें।
  2. अब 3 कप पत्तागोभी डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
  3. इसके बाद इसमें ½ टीस्पून अदरक पेस्ट, ½ टीस्पून मिर्च पाउडर, ¼ टीस्पून हल्दी, ½ टीस्पून जीरा पाउडर, ¼ टीस्पून गरम मसाला, ½ टीस्पून अमचूर और ½ टीस्पून नमक डालें।
  4. पत्तागोभी के पकने तक इसे फ्राई करें।
  5. अब इसमें 2 टेबलस्पून धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं। भरावन तैयार है।
  6. पराठे का आटा तैयार करने के लिए एक बड़े कटोरे में 2½ कप गेहूँ का आटा, ½ टीस्पून नमक और 2 टेबलस्पून तेल लें और अच्छे से मिलाएं।
  7. अब इसमें 1 कप गर्म पानी डालकर इसे गूंध लें।
  8. जरूरत के हिसाब से पानी मिलाते हुए नर्म आटा गूंध लें।
  9. अब इसे 1 टीस्पून तेल लगाकर 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
  10. सबसे पहले एक छोटी बॉल के आकार की लोई लें और उस पर थोड़ा आटा लगा लें।
  11. इसके बाद इसे 5-5.5 इंच तक गोलाकार बेल लें।
  12. इसके बाद एक छोटी बॉल के आकार का तैयार भरावन इसके बीच में रखें।
  13. अब इसके किनारों को अंदर की तरफ मोड़ें।
  14. अब किनारों को चिपकाकर बंद कर दें और बचे हुए गुंधे आटे को तोड़ लें।
  15. अब इस पर थोड़ा आटा लगाकर हल्का सा मोटा बेल लें।
  16. अब इसे गर्म तवे पर एक मिनट के लिए पकाएं।
  17. इसके बाद जब यह एक तरफ से थोड़ा सा पक जाए(एक मिनट के बाद), तब इसे पलटें।
  18. फिर इसपर तेल / घी लगाएँ और हल्के से दबा कर सेकें। इसे फिर से पलटें जबतक कि ये दोनों तरफ से न पक जाए।
  19. अंत में, गर्मागर्म कैबेज पराठा सॉस, रायता या अचार के साथ परोसें।
    कैबेज पराठा रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • अगर आप चाहें तो भरावन में प्याज भी डाल सकते हैं।
  • आप तैयार पत्तागोभी के भरावन को गुंधे आटे में भरकर पराठें बनाने के अलावा, आटा गूंधते समय भी भरावन को आटे में मिला कर पराठें बना सकते हैं।
  • एकसमान रूप से पकाने के लिए पराठे को मध्यम आँच पर पकाएं।
  • कैबेज पराठा गर्मागर्म परोसने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
5 from 14 votes (14 ratings without comment)