प्याज पाउडर रेसिपी | onion powder in hindi | लहसुन पाउडर | अदरक पाउडर

0

प्याज पाउडर रेसिपी | लहसुन पाउडर | अदरक पाउडर विस्तृत फोटो और वीडियो रेसिपी के साथ। यह प्याज, लहसुन और अदरक को धूप में सुखाकर बनाया गया एक बुनियादी और मददगार मसाला पाउडर मिश्रण है। ये किसी भी रसोई घर में रख सकते है और लंबे समय तक संरक्षित किया जा सकता है। ये ताज़ी सब्जियों या मसालों को धूप में सुखाकर तैयार किए जाते हैं, लेकिन इन्हें डिहाइड्रेटर या ओवन का इस्तेमाल करके भी तैयार किया जा सकता है।
प्याज पाउडर रेसिपी

प्याज पाउडर रेसिपी | लहसुन पाउडर | अदरक पाउडर स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो रेसिपी के साथ। अधिकांश भारतीय रसोई में मसाले का मिश्रण बहुत सामान्य है और इसे अधिकांश मूल सब्जियों के साथ बनाया जा सकता है। ये फ्रेश मसालों का विकल्प है और इनके अपने उपयोग के मामले भी हैं। इनमें से सबसे सामान्य मसाला मिश्रण प्याज पाउडर, लहसुन पाउडर, अदरक पाउडर रेसिपी है जो कि ज्यादा भारतीय करी और स्नैक्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

बहुत लोग सोचते होंगे, इन पाउडर मसालों को तैयार करने के लिए एक जटिल प्रक्रिया या सामाग्रियों का ज़रूरत पड़ सकता है। ऐसा सोचके हम भारतीय इसे किराना स्टोर से खरीदते हैं। लेकिन यह, घर पे भी बना सकते है। मैंने इस पोस्ट में दिखाया है, जो सभी 3 मसाला मिक्स पाउडर के लिए, आपको 3 सामग्री चाहिए। आपको इसे जब तक यह कुरकुरा और भंगुर न हो जाए, तब तक इसे 4-5 दिनों तक धुप में सुखाना चाहिए। ध्यान दें कि यहां इस्तेमाल किए गए प्रत्येक घटक में अलग अलग नमी का प्रमाण रहता है और आपको व्यक्तिगत ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। उदाहरण के लिए, जिस प्याज में अधिक नमी है, उसकी तुलना में अदरक जल्द ही सूख सकता है। इसलिए आपको इसे नियमित रूप से जांचने और यदि इसे अधिक सौर ताप की आवश्यकता हो, तो इसे सूर्य के नीचे रखना है। एक बार जब यह सूख जाता है, तो आप आसानी से एक महीन पाउडर कर सकते हैं और इसे कुछ महीनों तक आसानी से स्टोर कर सकते हैं।

लहसुन पाउडर रेसिपीवैसे भी, प्याज पाउडर, लहसुन पाउडर और अदरक पाउडर रेसिपी के लिए कुछ और अतिरिक्त सुझाव और सलाह देना चाहूंगी। सबसे पहले, प्याज पाउडर के लिए, आपको भूरे प्याज का उपयोग करने की आवश्यकता है और लाल प्याज का उपयोग न करें। आप यही उद्देश्य के लिए सफेद प्याज का उपयोग कर सकते हैं लेकिन सफ़ेद प्याज तोडा महंगा हो सकता है। दूसरी बात, इस पोस्ट में, मैंने प्याज का टुकड़ा करने के लिए चाकू का उपयोग किया है, लहसुन के लिए ग्रेटर और अदरक के लिए फ़ूड प्रोसेसर को उपयोग किया। आप सभी सब्जियों के लिए केवल फ़ूड प्रोसेसर का उपयोग भी कर सकते हैं। अंत में, आप अन्य मसाले पाउडर तैयार करने के लिए यही प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप यही उद्देश्य के लिए टमाटर, निम्बू, गाजर और चुकंदर पाउडर भी तैयार कर सकते हैं।

अंत में, मैं आपसे प्याज पाउडर, लहसुन पाउडर, अदरक पाउडर रेसिपी के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य संबंधित कुकिंग टिप्स व्यंजनों का संग्रह के संग्रह की जांच करने का अनुरोध करती हूं। इसमें कस्टर्ड पाउडर, इंस्टेंट ब्रेकफास्ट मिक्स, बिरयानी चावल बनाने की विधि, चावल का आटा, बेसन का आटा, घर पर मैदा, घर का बना सेरेलाक, करी बेस, केला फूल, मिल्कमेड, पनीर, कैसे मलाई से मक्खन, घी, छाछ और व्हीप्ड क्रीम बनाने का विधि जैसे अन्य संबंधित व्यंजन शामिल हैं। इनसे आगे मैं अपनी अन्य संबंधित रेसिपी श्रेणियों का भी उल्लेख करना चाहूंगी, जैसे,

प्याज पाउडर, लहसुन पाउडर, अदरक पाउडर वीडियो रेसिपी:

Must Read:

प्याज पाउडर, लहसुन पाउडर, अदरक पाउडर रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

ginger powder recipe

प्याज पाउडर रेसिपी | onion powder in hindi | लहसुन पाउडर | अदरक पाउडर

HEBBARS KITCHEN
आसान प्याज पाउडर रेसिपी | लहसुन पाउडर | अदरक पाउडर
5 from 14 votes
Tweet Share
तैयारी का समय 5 minutes
सुखाने का समय 4 days
कुल समय 4 days 5 minutes
Course मसाला पाउडर
Cuisine भारतीय
कितने लोगों के लिए 1 बक्सा

सामग्री
  

  • 1 किलो भूरा प्याज
  • 300 ग्राम अदरक
  • 400 ग्राम लहसुन

अनुदेश
 

प्याज का पाउडर कैसे बनाएं:

  • सबसे पहले, प्याज का छिलका निकालिए और पतले टुकड़े करें।
  • एक बड़ी प्लेट पर कटा हुआ प्याज फैलाएं। आप वैकल्पिक रूप से बेकिंग ट्रे या कपड़े का उपयोग कर सकते हैं।
  • 4 दिनों के लिए या जब तक यह कुरकुरा न हो जाए, तब तक सूर्य के धुप में ड्राई करें। यदि आप ठंडी प्रदेश में रहते हो तो,आप वैकल्पिक रूप से 60-70 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में रख सकते हैं।
  • एक ब्लेंडर में सूखे प्याज को स्थानांतरित करें, और बारीक पाउडर में ब्लेंड करें।
  • अंत में, नूडल्स तैयार करने के लिए प्याज पाउडर (लगभग 70 ग्राम) का उपयोग कर सकते है।

अदरक पाउडर कैसे बनाएं:

  • सबसे पहले अदरक का छिलका निकालिए और ग्रेट करें।
  • एक बड़ी प्लेट पर कसा हुआ अदरक फैलाएं। आप वैकल्पिक रूप से बेकिंग ट्रे या कपड़े का उपयोग कर सकते हैं।
  • 4 दिनों के लिए या जब तक यह कुरकुरा न हो जाए, तब तक सूर्य के धुप में ड्राई करें। यदि आप ठंडी प्रदेश में रहते हो तो,आप वैकल्पिक रूप से 60-70 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में रख सकते हैं।
  • एक ब्लेंडर में सूखे अदरक को स्थानांतरित करें, और बारीक पाउडर में ब्लेंड करें।
  • अंत में, अदरक पाउडर (लगभग 50 ग्राम) नूडल्स तैयार करने के लिए उपयोग कर सकते है।

लहसुन पाउडर कैसे बनाएं:

  • सबसे पहले, लहसुन की छिलका निकालिए और बारीक काट लें। आप आसानी से काटने के लिए फूड प्रोसेसर का उपयोग कर सकते हैं।
  • एक बड़ी प्लेट पर कटा हुआ लहसुन फैलाएं। आप वैकल्पिक रूप से बेकिंग ट्रे या कपड़े का उपयोग कर सकते हैं।
  • 4 दिनों के लिए या जब तक यह कुरकुरा न हो जाए, तब तक सूर्य के धुप में ड्राई करें। यदि आप ठंडी प्रदेश में रहते हो तो,आप वैकल्पिक रूप से 60-70 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में रख सकते हैं।
  • एक ब्लेंडर में सूखे लहसुन को स्थानांतरित करें, और बारीक पाउडर में ब्लेंड करें।
  • अंत में, लहसुन पाउडर (लगभग 125 ग्राम) नूडल्स तैयार करने के लिए उपयोग कर सकते है।

Tried this recipe?Mention @HebbarsKitchen or tag #hebbarskitchen!

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ प्याज़ पाउडर, लहसुन पाउडर, अदरक पाउडर कैसे बनाएं :

प्याज का पाउडर कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले, प्याज का छिलका निकालिए और पतले टुकड़े करें।
  2. एक बड़ी प्लेट पर कटा हुआ प्याज फैलाएं। आप वैकल्पिक रूप से बेकिंग ट्रे या कपड़े का उपयोग कर सकते हैं।
  3. 4 दिनों के लिए या जब तक यह कुरकुरा न हो जाए, तब तक सूर्य के धुप में ड्राई करें। यदि आप ठंडी प्रदेश में रहते हो तो,आप वैकल्पिक रूप से 60-70 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में रख सकते हैं।
  4. एक ब्लेंडर में सूखे प्याज को स्थानांतरित करें, और बारीक पाउडर में ब्लेंड करें।
  5. अंत में, नूडल्स तैयार करने के लिए प्याज पाउडर (लगभग 70 ग्राम) का उपयोग कर सकते है।
    प्याज पाउडर रेसिपी

अदरक पाउडर कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले अदरक का छिलका निकालिए और ग्रेट करें।
  2. एक बड़ी प्लेट पर कसा हुआ अदरक फैलाएं। आप वैकल्पिक रूप से बेकिंग ट्रे या कपड़े का उपयोग कर सकते हैं।
  3. 4 दिनों के लिए या जब तक यह कुरकुरा न हो जाए, तब तक सूर्य के धुप में ड्राई करें। यदि आप ठंडी प्रदेश में रहते हो तो,आप वैकल्पिक रूप से 60-70 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में रख सकते हैं।
  4. एक ब्लेंडर में सूखे अदरक को स्थानांतरित करें, और बारीक पाउडर में ब्लेंड करें।
  5. अंत में, अदरक पाउडर (लगभग 50 ग्राम) नूडल्स तैयार करने के लिए उपयोग कर सकते है।

लहसुन पाउडर कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले, लहसुन की छिलका निकालिए और बारीक काट लें। आप आसानी से काटने के लिए फूड प्रोसेसर का उपयोग कर सकते हैं।
  2. एक बड़ी प्लेट पर कटा हुआ लहसुन फैलाएं। आप वैकल्पिक रूप से बेकिंग ट्रे या कपड़े का उपयोग कर सकते हैं।
  3. 4 दिनों के लिए या जब तक यह कुरकुरा न हो जाए, तब तक सूर्य के धुप में ड्राई करें। यदि आप ठंडी प्रदेश में रहते हो तो,आप वैकल्पिक रूप से 60-70 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में रख सकते हैं।
  4. एक ब्लेंडर में सूखे लहसुन को स्थानांतरित करें, और बारीक पाउडर में ब्लेंड करें।
  5. अंत में, लहसुन पाउडर (लगभग 125 ग्राम) नूडल्स तैयार करने के लिए उपयोग कर सकते है।
  • सबसे पहले, जितना संभव हो उतना पतला काटना, या टुकड़ा करना सुनिश्चित करें। यह जल्दी से सुखने में मदद करता है।
  • भूरे रंग का प्याज का उपयोग करने से सफेद प्याज पाउडर मिलती है। वरना पाउडर का रंग अलग हो सकता है।
  • इसके अलावा, वास्तव में उसको अच्छी तरह से धूप में सुखाइए। 6 महीने के लिए मसाला पाउडर के शेल्फ लाइफ को बढ़ा सकते है।
  • अंत में, अदरक पाउडर, लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में संग्रहीत किया जा सकता है।
5 from 14 votes (14 ratings without comment)