चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी | chilli cheese toast in hindi | चीज़ चिली टोस्ट ऑन तवा

0

चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी | चीज़ चिली टोस्ट रेसिपी ऑन तवा की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। ब्रेड स्लाइस, चीज़ स्प्रेड और चिली फ्लेवर से बना यह सरल स्ट्रीट फूड स्नैक है। इसे ब्रेड को तवे या ग्रिल पर चीज़ और सब्जियों से सेंक कर बनाया जाता है।
चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी

चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी | चीज़ चिली टोस्ट रेसिपी ऑन तवा रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। यूरोपियन या आयरिश खाने से लिया जाने वाला यह एक प्रसिद्ध भारतीय स्ट्रीट फूड स्नैक है। आमतौर पर इसे स्टार्टर या शाम के नाश्ते में परोसा जाता है, लेकिन आप इसे सुबह के नाश्ते के लिए भी बना सकते हैं। इसमें पड़ने वाले चीज़ और चिली का स्वाद घर में सबको पसंद आएगा, खासकर के बच्चों को।

यह चीज़ टोस्ट रेसिपी को बनाने का भारतीय तरीका है, इसलिए मैंने इसमें लहसुन और शिमला मिर्च का उपयोग किया है। वैसे तो इसे चेडर चीज़ से बनाया जाता है, लेकिन मैंने मोजरेला चीज़ से इसे बनाया है। मैंने मिर्च की जगह जलापैनो का इस्तेमाल किया है, अगर आपके पास यह नहीं है तो इसे न डालें। चीज़ चिली टोस्ट को ओवन या ग्रिल में भी बनाया जाता है, पर मैंने इसे तवे पर बनाया है।

चीज़ चिली टोस्ट रेसिपी ऑन तवाइस रेसिपी को बनाने के लिए मैं कुछ सुझाव देने चाहूंगी। आप 2 ब्रैड के स्लाइस को एक दूसरे के ऊपर रखकर, इस टोस्ट को सैंडविच के तरीके से भी बना सकते हैं। फिर आप इसका नाम चिली चीज़ टोस्ट सैंडविच रेसिपी भी रख सकते हैं। चीज़ और सब्जियों का भरावन ब्रेड पर लगाने से पहले आप उसपर हरी चटनी भी लगा सकते हैं। अलग स्वाद पाने के लिए आप कॉर्न, टमाटर और पालक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेरी अन्य अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों व्यंजनों का संग्रह को भी अवश्य देखें। इनमें मुख्यतः मेरी विभिन्न रेसिपी जैसे वेज पिज़्ज़ा, तवा पर पिज़्ज़ा, गार्लिक ब्रेड, ब्रेड पिज़्ज़ा, रेड सॉस पास्ता, व्हाइट सॉस पास्ता, फ्रेंच फ्राइज़, हक्का नूडल्स और मसाला पाव हैं। इनके साथ ही मैं अपना कुछ और रेसिपी संग्रह भी दिखाना चाहूँगी:

चिली चीज़ टोस्ट या चीज़ चिली टोस्ट वीडियो रेसिपी:

Must Read:

चीज़ चिली टोस्ट रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

chilli cheese toast recipe

चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी | chilli cheese toast in hindi | चीज़ चिली टोस्ट ऑन तवा

No ratings yet
तैयारी का समय: 5 minutes
पकाने का समय: 15 minutes
कुल समय: 20 minutes
कितने लोगों के लिए: 4 सर्विंग्स
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: स्नैक्स
पाक शैली: स्ट्रीट फूड
कीवर्ड: चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी | चीज़ चिली टोस्ट ऑन तवा

सामग्री

  • 1 कप चेडर, मोज़ेरेला चीज़
  • 1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 10 जलापैनो के टुकड़े या 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • ½ टी स्पून काली मिर्च, कुचला हुआ
  • नमक , स्वाद अनुसार
  • बटर , फैलाने के लिए
  • 4 स्लाइस ब्रेड, ब्राउन / व्हाइट

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में चेडर / मोज़रेला चीज़ लें।
  • फिर इसमें शिमला मिर्च, लहसुन और जलापैनो के टुकड़े भी डालें।
  • अब काली मिर्च और नमक डालें।
  • सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें।
  • एक ब्रेड स्लाइस पर बटर फैलाएं।
  • ब्रेड को बटर वाली तरफ से टोस्ट करें, जब तक यह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए।
  • अब तवे से ब्रेड स्लाइस हटाएं और दो हिस्सों में काटें।
  • अब तवा गरम करें और ब्रेड स्लाइस के दूसरी तरफ बटर फैलाएं।
  • फिर इसके ऊपर चीज़ वाले मिश्रित को डालें।
  • ऊपर से ब्रेड का दूसरा टुकड़ा रखें और ढक्कन से ढक दें। धीमी आंच पर तब तक पकने दें, जब तक कि चीज़ पूरी तरह से पिघल न जाए। वैकल्पिक रूप से, आप इसे लगभग 5-8 मिनट के लिए 500 डिग्री फ़ारेनहाइट या 250 डिग्री सेल्सियस में ओवन में सेंक सकते हैं।
  • एक बार चीज़ पिघलने के बाद, यह परोसने के लिए तैयार है।
  • ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो डालकर, चीज़ चिली टोस्ट गर्म परोसें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ चीज़ चिली टोस्ट रेसिपी कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में चेडर / मोज़रेला चीज़ लें।
  2. फिर इसमें शिमला मिर्च, लहसुन और जलापैनो के टुकड़े भी डालें।
  3. अब काली मिर्च और नमक डालें।
  4. सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें।
  5. एक ब्रेड स्लाइस पर बटर फैलाएं।
  6. ब्रेड को बटर वाली तरफ से टोस्ट करें, जब तक यह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए।
  7. अब तवे से ब्रेड स्लाइस हटाएं और दो हिस्सों में काटें।
  8. अब तवा गरम करें और ब्रेड स्लाइस के दूसरी तरफ बटर फैलाएं।
  9. फिर इसके ऊपर चीज़ वाले मिश्रित को डालें।
  10. ऊपर से ब्रेड का दूसरा टुकड़ा रखें और ढक्कन से ढक दें। धीमी आंच पर तब तक पकने दें, जब तक कि चीज़ पूरी तरह से पिघल न जाए। वैकल्पिक रूप से, आप इसे लगभग 5-8 मिनट के लिए 500 डिग्री फ़ारेनहाइट या 250 डिग्री सेल्सियस में ओवन में सेंक सकते हैं।
  11. एक बार चीज़ पिघलने के बाद, यह परोसने के लिए तैयार है।
  12. ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो डालकर, चीज़ चिली टोस्ट गर्म परोसें।
    चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • ब्रेड टोस्ट को ढक्कन से ढकें वरना चीज़ अच्छी तरह से नहीं पिघलेगा।
  • ब्रेड टोस्ट को आप कम आंच पर तवे पर सेक सकते हैं या ओवन में 250 डिग्री सेल्सियस पर 5-8 मिनट तक सेक सकते हैं।
  • तीखेपन के लिए जलापैनो की जगह हरी मिर्च का इस्तेमाल करें।
  • चीज़ चिली टोस्ट को आप ग्रिल पर भी सेक सकते हैं।