काला जामुन रेसिपी | kala jamun in hindi | ब्लैक जामुन विथ इंस्टेंट खोया और मावा

0

काला जामुन रेसिपी | ब्लैक जामुन रेसिपी विथ इंस्टेंट खोया और मावा की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। खोया या मावा से बना यह एक इंडियन स्वीट रेसिपी है। आमतौर पर गुलाब जामुन या काला जामुन को खोया से बनाया जाता है जो कि दूध को उबालकर बनता है। लेकिन इस रेसिपी में मिल्क पाउडर की मदद से मावा या खोया बनता है।
काला जामुन रेसिपी

काला जामुन रेसिपी | ब्लैक जामुन रेसिपी विथ इंस्टेंट खोया और मावा रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। पारंपरिक तरीके से काला जामुन रेसिपी को शाही मानकर उसे त्योहारों या ख़ास मौकों पर बनाया जाता था। पर आजकल इसे आम घरों में बनाया जाता है और डेजर्ट के रूप में यह लोकप्रिय भी हो गया है। इस आसानी से मिल्क पाउडर, खोया या मावा से बनाया जा सकता है, पर इस रेसिपी में हमने इसे इंस्टैंट खोया से बनाया है।

इस रेसिपी को बनाने का तरीका गुलाब जामुन की तरह ही है। बस फर्क इतना है कि गुलाब जामुन के काला होने तक उसे भूना जाता है। पहले मैंने सरल तरीके से बनने वाले गुलाब जामुन की रेसिपी शेयर की थी जो की ब्रैड और मिल्क पाउडर से बने थे। उसी वक्त मुझे काला जामुन और मावा या खोया की रेसिपी बनाने के लिए कई लोगों ने कहा था। इसलिए मैंने इस रेसिपी में दोनों का इस्तेमाल किया है और काला जामुन बनाया है। इस रेसिपी का मज़ा आप वनीला या बटर स्कॉच आइसक्रीम के साथ ले सकते हैं।

ब्लैक जामुन रेसिपी विथ इंस्टेंट खोया और मावावैसे तो खोया या मावा से इस गुलाब जामुन को बनाना सरल है लेकिन में कुछ सुझाव देने चाहूंगी। गुलाब जामुन को कम आंच पर घी में तलना बेहतर होगा। तलते वक्त गुलाब जामुन को ना छूकर घी को चलाते रहें ताकि गुलाब जामुन की जगह बदले। नरम गुलाब जामुन बनाने के लिए उन्हें तलने के बाद तुरंत गरम चाशनी में डालें। ध्यान रहे कि चाशनी गरम हो लेकिन उबलती हुई नहीं। अंत में थोड़ा नींबू का रस चाशनी में मिलाएं ताकि चाशनी कड़क ना हो जाएं।

आप मेरी अन्य इंडियन मिठाई बनाने की विधि व्यंजनों का संग्रह को भी अवश्य देखें। इनमें मुख्यतः मेरी विभिन्न रेसिपी जैसे ब्रेड गुलाब जामुन, रसमलाई, रसगुल्ला, मैसूर पाक, बादाम बर्फी, काजू कतली, काजू पिस्ता रोल, मोतीचूर लड्डू, नारियल बर्फी और रवा लड्डू हैं। इनके साथ ही मैं अपना कुछ और रेसिपी संग्रह भी दिखाना चाहूँगी:

काला जामुन वीडियो रेसिपी विथ इंस्टेंट खोया और मावा:

Must Read:

काला जामुन रेसिपी विथ इंस्टेंट खोया और मावा के लिए रेसिपी कार्ड:

kala jamun

काला जामुन रेसिपी | kala jamun in hindi | ब्लैक जामुन विथ इंस्टेंट खोया और मावा

5 from 21 votes
तैयारी का समय: 15 minutes
पकाने का समय: 1 hour
कुल समय: 1 hour 15 minutes
कितने लोगों के लिए: 15 सर्विंग्स
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: मिठाई
पाक शैली: भारतीय
कीवर्ड: काला जामुन रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान काला जामुन रेसिपी | ब्लैक जामुन विथ इंस्टेंट खोया और मावा

सामग्री

खोया / मावा के लिए:

  • 1 टेबल स्पून घी
  • ½ कप दूध
  • ¼ कप गाढ़ी क्रीम, वैकल्पिक
  • 1 कप दूध पाउडर

चाशनी के लिए:

  • 1 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • 3 इलायची, पाउडर बना हुआ
  • 1 टेबल स्पून नींबू का रस

काला जामुन के लिए:

  • ½ कप पनीर, बारीक टुकड़े
  • 1 कप खोआ / मावा
  • ¼ कप मैदा / सादा आटा / ऑल-पर्पज आटा
  • चुटकी भर बेकिंग सोडा
  • 1-2 टेबल स्पून पानी / दूध, आवश्यकतानुसार
  • तेल, तलने के लिए

भरावन के लिए:

  • 2 टेबल स्पून बादाम, कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून काजू, कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून केसर का पानी
  • चुटकी लाल खाद्य रंग, वैकल्पिक

अनुदेश

खोया / खोवा / मावा रेसिपी:

  • एक बड़े नॉन स्टिक बर्तन में घी गरम करें।
  • अब दूध डालें।
  • क्रीम या मलाई डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब मिल्क पाउडर डालें।
  • धीमी से लेकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए मिलाएं।
  • इससे मिश्रण गाढ़ा होने लगता है।
  • और पैन से अलग होने लगता है।
  • मिश्रण को एक ढेरी बनने तक मिलाएं।
  • अब खोआ तैयार है। इसे एक तरफ रख दें।

चाशनी रेसिपी:

  • एक चौड़े पैन में 1 कप चीनी लें।
  • उस में 1 कप पानी डालें और उबाल लें।
  • फिर 4 मिनट तक उबालें, जब तक कि चाशनी थोड़ी चिपचिपी न हो जाए।
  • अब इलायची पाउडर डालें।
  • क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया को रोकने के लिए नींबू का रस भी मिलाएं।
  • अब इसे ढककर अलग रखें।

काला जामुन रेसिपी:

  • सबसे पहले, एक बड़े मिक्सिंग बाउल में पनीर लें।
  • पनीर को मैश करें जब तक कि यह एक स्मूद डौ न बना ले। पनीर को ज्यादा न गूंदें क्योंकि वह तेल छोड़कर जामुन को कठोर बनाता है।
  • पनीर को मैश करें, जब तक कि पनीर गुंध कर बढ़िया डौ न बन जाए।
  • अब इसमें तैयार खोया डालें और अच्छी तरह से मैश करें।
  • पनीर के साथ मिलाकर एक स्मूद डौ बनाएं।
  • अब इसमें मैदा डालें और पनीर-खोये के मिश्रण के साथ मिलाएँ।
  • बिना ज़्यादा ज़ोर से गूंदें एक स्मूद डौ बना लें।
  • नमी पाने के लिए आवश्यक हो तो एक चुटकी बेकिंग सोडा और पानी या दूध मिलाएं।
  • एक स्मूद डौ बनाने के लिए हलके से मिलाएं। एक तरफ रख दें।

काला जामुन का भरावन बनाने की रेसिपी:

  • तैयार काला जामुन मिश्रण का 2 टेबलस्पून लें।
  • इसमें कटे हुए बादाम और काजू डालें।
  • केसर का पानी और रंग भी मिलाएं।
  • अच्छी तरह से मिलाएं और जामुन के गोलों को तैयार करें। एक तरफ रख दें।

काला जामुन रेसिपी को कैसे भरें:

  • एक छोटी बॉल के आकार का डौ लें और बॉल बनाएं।
  • इसे अपनी हथेलियों के बीच चपटा करें।
  • अब तैयार ड्राई फ्रूट बॉल को इसके बीच में रखें। भरावन वैकल्पिक है, लेकिन वे अच्छी कुरकुरी बनावट देते हैं।
  • गेंद को ढकें और बंद करें।
  • हाथों में घी मलकर गोले बनाएं। सुनिश्चित करें कि गेंदों पर कोई दरार नहीं है। वरना तलने के दौरान जामुन के टूटने की संभावना है।
  • धीमी आंच पर घी गरम करें और जब घी मध्यम गरम हो जाए तो जामुन को तलें।
  • बीच-बीच में धीमी आंच पर बॉल्स को तलें।
  • बॉल्स के काले होने तक भूनें। तेल को अलग करें और गोलों को अलग रखें।
  • तुरंत, गर्म काला जामुन को गर्म चीनी की चाशनी में डालें। अन्यथा जामुन सिरप को सोखेंगे नहीं, और इसके कारण कठोर जामुन बनेंगे।
  • ढक्कन से ढकें और 1-2 घंटे के लिए अलग रखें। गैस को बंद कर दे।
  • काला जामुन आकार में दोगुना हो गया है। आइसक्रीम या ठंडा के साथ गर्म परोसें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ काला जामुन रेसिपी कैसे बनाएं:

खोया / खोवा / मावा रेसिपी:

  1. एक बड़े नॉन स्टिक बर्तन में घी गरम करें।
  2. अब दूध डालें।
  3. क्रीम या मलाई डालकर अच्छे से मिलाएं।
  4. अब मिल्क पाउडर डालें।
  5. धीमी से लेकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए मिलाएं।
  6. इससे मिश्रण गाढ़ा होने लगता है।
  7. और पैन से अलग होने लगता है।
  8. मिश्रण को एक ढेरी बनने तक मिलाएं।
  9. अब खोआ तैयार है। इसे एक तरफ रख दें।

चाशनी रेसिपी:

  1. एक चौड़े पैन में 1 कप चीनी लें।
    काला जामुन रेसिपी
  2. उस में 1 कप पानी डालें और उबाल लें।
  3. फिर 4 मिनट तक उबालें, जब तक कि चाशनी थोड़ी चिपचिपी न हो जाए।
  4. अब इलायची पाउडर डालें।
  5. क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया को रोकने के लिए नींबू का रस भी मिलाएं।
  6. अब इसे ढककर अलग रखें।

काला जामुन रेसिपी:

  1. सबसे पहले, एक बड़े मिक्सिंग बाउल में पनीर लें।
  2. पनीर को मैश करें जब तक कि यह एक स्मूद डौ न बना ले। पनीर को ज्यादा न गूंदें क्योंकि वह तेल छोड़कर जामुन को कठोर बनाता है।
  3. पनीर को मैश करें, जब तक कि पनीर गुंध कर बढ़िया डौ न बन जाए।
  4. अब इसमें तैयार खोया डालें और अच्छी तरह से मैश करें।
  5. पनीर के साथ मिलाकर एक स्मूद डौ बनाएं।
  6. अब इसमें मैदा डालें और पनीर-खोये के मिश्रण के साथ मिलाएँ।
  7. बिना ज़्यादा ज़ोर से गूंदें एक स्मूद डौ बना लें।
  8. नमी पाने के लिए आवश्यक हो तो एक चुटकी बेकिंग सोडा और पानी या दूध मिलाएं।
  9. एक स्मूद डौ बनाने के लिए हलके से मिलाएं। एक तरफ रख दें।

काला जामुन का भरावन बनाने की रेसिपी:

  1. तैयार काला जामुन मिश्रण का 2 टेबलस्पून लें।
  2. इसमें कटे हुए बादाम और काजू डालें।
  3. केसर का पानी और रंग भी मिलाएं।
  4. अच्छी तरह से मिलाएं और जामुन के गोलों को तैयार करें। एक तरफ रख दें।

काला जामुन रेसिपी को कैसे भरें:

  1. एक छोटी बॉल के आकार का डौ लें और बॉल बनाएं।
  2. इसे अपनी हथेलियों के बीच चपटा करें।
  3. अब तैयार ड्राई फ्रूट बॉल को इसके बीच में रखें। भरावन वैकल्पिक है, लेकिन वे अच्छी कुरकुरी बनावट देते हैं।
  4. गेंद को ढकें और बंद करें।
  5. हाथों में घी मलकर गोले बनाएं। सुनिश्चित करें कि गेंदों पर कोई दरार नहीं है। वरना तलने के दौरान जामुन के टूटने की संभावना है।
  6. धीमी आंच पर घी गरम करें और जब घी मध्यम गरम हो जाए तो जामुन को तलें।
  7. बीच-बीच में धीमी आंच पर बॉल्स को तलें।
  8. बॉल्स के काले होने तक भूनें। तेल को अलग करें और गोलों को अलग रखें।
  9. तुरंत, गर्म काला जामुन को गर्म चीनी की चाशनी में डालें। अन्यथा जामुन सिरप को सोखेंगे नहीं, और इसके कारण कठोर जामुन बनेंगे।
  10. ढक्कन से ढकें और 1-2 घंटे के लिए अलग रखें। गैस को बंद कर दे।
  11. काला जामुन आकार में दोगुना हो गया है। आइसक्रीम या ठंडा के साथ गर्म परोसें।

टिप्पणियाँ:

  • अगर जामुन तलते वक्त टूटने लगे तो 1 टीस्पून मैदा और डालें और उसे अच्छे से गुंदें।
  • दूध को थोड़ा थोड़ा डालकर मैदे को गूंदें।
  • गुलाब जामुन को गरम चाशनी में डालें वरना वे चाशनी को सोखेंगें नहीं।
  • बिना दरार के काला जामुन बनाने के लिए अपने हाथों की में घी मल लें।