नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखटाई बिस्किट इन कुकर

0

नानखटाई रेसिपी | नानखटाई बिस्किट इन कुकर | नान खटाई कुकीज़ की जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह भारतीय पाककला की अनोखी और स्वादिष्ट कुकीज़ है, जो भारतीय स्वाद के अनुसार बनाई जाती हैं। यह आमतौर पर मैदा, बेसन और अंडे की जर्दी(एग यॉक) के मिश्रण से बनाई जाती है, लेकिन यह रेसिपी एगलेस रेसिपी है, जो वेजिटेरियन लोगो के लिए खासकर बनाई जाती है। यह मशहूर इंडियन डेजर्ट स्नैक रेसिपी है, जो आमतौर पर एक कप चाय या कॉफ़ी के साथ परोसी जाती है।
नानखटाई रेसिपी

नानखटाई रेसिपी | नानखटाई बिस्किट इन कुकर | नान खटाई कुकीज़ की जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। कुकीज़ और बिस्किट हमेशा से ही खाली समय में खाने के लिए पसंदीदा इंडियन स्नैक्स रहे हैं। चाहे पारले जी बिस्किट हो या मारी बिस्किट दोनों ही लोगो को पसंद आते हैं और इन्हे विभिन्न मौक़ों पर परोसा जाता है। ऐसी ही एक आसान और सरल इंडियन कुकीज़ रेसिपी है, नानखटाई बिस्किट जो इसके मीठे और नमकीन स्वाद के लिए जाना जाता है।

बेसन के नानखटाई बिस्किट और इसे जहाँ सबसे पहले बनाया गया उस जगह का इतिहास काफी रोचक है। ऐसा माना जाता है कि यह भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात या फिर इसकी एक ख़ास जगह सूरत में यह रेसिपी पहली बार बनाई गई थी। शुरुआत में इसे डच लोगों को सूखे ब्रेड के तौर पर बेचा गया था जो कि बाद में बाकी लोगों को भी काफी पसंद आया। पारंपरिक रेसिपी को अंडे की जर्दी को मैदा में मिलाकर उसके ऊपर अपनी पसंद के सूखे मेवे से टॉपिंग करके बनाया गया था। हालाँकि इसे कई तरीकों से बनाया जा सकता है और इन्हीं में से एक है, एगलेस नानखटाई कुकीज़ रेसिपी। इसमें अंडे की जर्दी की जगह बेकिंग पाउडर डाला जाता है, जिससे इसमें समान टेक्सचर और कुरकुरापन आता है। खैर इसमें वैसा फ्लेवर भले ही ना आए, लेकिन यह भी उतना ही स्वादिष्ट लगता है।

नानखटाई बिस्किट इन कुकरअब मैं नानखटाई बिस्किट रेसिपी के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। अगर आपके पास पारंपरिक ओवन नहीं है, तो इस रेसिपी में मैनें बताया है कि कुकीज़ को प्रेशर कुकर में कैसे बेक किया जाता है। आप इसे ओवन को प्रीहीट करके 180 डिग्री सेल्सियस पर 15-18 मिनट तक बेक कर सकते हैं। मैंने इसे बेसन और मैदा के मिश्रण में थोड़ा सा रवा डालकर बनाया है। आप चाहें, तो इसे बेसन और रवा को हटाकर सिर्फ मैदा से भी बना सकते हैं। बेसन से इसमें चिकनापन और रवा से इसमें कुरकुरापन आता है। इस रेसिपी की खासियत है कि इसमें नमी के लिए घी का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसकी जगह बटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं लेकिन घी इसे अनोखा बनाता है।

अब मैं कहना चाहूँगी कि नानखटाई के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य कुकीज़ या बिस्कुट व्यंजनों व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से चॉकलेट कुकीज़, टूटी फ्रूटी कुकीज़, जीरा बिस्किट्स, काजू बिस्किट, कोकोनट कुकीज़, नानखटाई, ओट कुकीज़, ठेकुआ, चॉकलेट चिप कुकीज़, बिस्किट जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मैं मेरी अन्य रेसिपीज के संग्रह के बारे में भी बताना चाहूँगी, जैसे,

नानखटाई वीडियो रेसिपी:

Must Read:

नानखटाई बिस्किट इन कुकर बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

nankhatai recipe

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखटाई बिस्किट इन कुकर

5 from 14 votes
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 15 minutes
कुल समय: 25 minutes
कितने लोगों के लिए: 14 सर्विंग्स
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: कुकीज़
पाक शैली: भारतीय
कीवर्ड: नानखटाई रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान नानखटाई रेसिपी | नानखटाई बिस्किट इन कुकर

सामग्री

कुकी डौ के लिए:

  • ½ कप (120 मिली) घी
  • ¾ कप (80 ग्राम) पिसी हुई चीनी
  • 1 कप (155 ग्राम) मैदा
  • ¾ कप (90 ग्राम) बेसन
  • 2 टेबल स्पून (20 ग्राम) रवा/सूजी, बारीक
  • ½ टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • ¼ टी स्पून इलाइची पाउडर
  • चुटकीभर नमक
  • 2 टेबल स्पून दूध, अगर जरूरत हो

कुकर में पकाने के लिए:

  • 2 कप नमक या रेत

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ½ कप घी लें। घी गाढ़ा होना चाहिए।
  • इसमें ¾ कप पिसी हुई चीनी डालें और धीरे धीरे मिलाएं।
  • आप घी और चीनी को फेंटने/मिलाने के लिए व्हिस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसे तब तक फेंटे जबतक कि ये क्रीमी और थोड़ा सफ़ेद-सा ना हो जाए।
  • अब इसके ऊपर एक छलनी लगाएं और 1 कप मैदा, ¾ कप बेसन, 2 टेबलस्पून रवा, ½ टीस्पून बेकिंग पाउडर, ¼ टीस्पून इलाइची पाउडर और चुटकीभर नमक डालें।
  • अब मैदे को छान ले ताकि सब कुछ अच्छे से मिल जाए।
  • अब इसे मसलें और अच्छे से मिलाये और ध्यान रखें कि मैदा नम हो।
  • अगर मैदा सूखा हो, तो उसमें 2 टेबलस्पून दूध डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण का डौ तैयार कर लें।
  • प्रेशर कुकर में कुकी बनाने के लिए 1½ कप नमक डालें और उसमें एक कटोरी या कुकर रैक रखें। इसके ऊपर एक प्लेट भी रखें।
  • अब कुकर के ढक्कन से गैस्केट और सीटी निकाल कर बंद कर दें। इसे 5-10 मिनट तक गर्म करें, इससे यह प्रीहीट हो जाएगा।
  • अब एक बॉल के आकार का डौ लें और उसे रोल करके उसके बीच एक निशान बना दें।
  • अब इन कुकी डौ को प्लेट के ऊपर रखें और इनके बीच में दूरी बनाएं रखें।
  • अब इनके ऊपर कटे हुए काजू रखें।
  • अब इसे ढक कर मध्यम आँच पर 15 मिनट के लिए पकाएं। आप इसके अलावा इसे ओवन को प्रीहीट करके 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए बेक कर सकते हैं।
  • कुकी शुरुआत में नर्म होगी। इसे पूरी तरह से ठंडा करें और नानखटाई कुकी कुरकुरी और क्रंची हो जाएगी।
  • अंत में, नानखटाई तैयार होने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर सप्ताह भर तक इसका आनंद लें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ नानखटाई कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ½ कप घी लें। घी गाढ़ा होना चाहिए।
  2. इसमें ¾ कप पिसी हुई चीनी डालें और धीरे धीरे मिलाएं।
  3. आप घी और चीनी को फेंटने/मिलाने के लिए व्हिस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  4. इसे तब तक फेंटे जबतक कि ये क्रीमी और थोड़ा सफ़ेद-सा ना हो जाए।
  5. अब इसके ऊपर एक छलनी लगाएं और 1 कप मैदा, ¾ कप बेसन, 2 टेबलस्पून रवा, ½ टीस्पून बेकिंग पाउडर, ¼ टीस्पून इलाइची पाउडर और चुटकीभर नमक डालें।
  6. अब मैदे को छान ले ताकि सब कुछ अच्छे से मिल जाए।
  7. अब इसे मसलें और अच्छे से मिलाये और ध्यान रखें कि मैदा नम हो।
  8. अगर मैदा सूखा हो, तो उसमें 2 टेबलस्पून दूध डालकर अच्छे से मिलाएं।
  9. अब इस मिश्रण का डौ तैयार कर लें।
  10. प्रेशर कुकर में कुकी बनाने के लिए 1½ कप नमक डालें और उसमें एक कटोरी या कुकर रैक रखें। इसके ऊपर एक प्लेट भी रखें।
  11. अब कुकर के ढक्कन से गैस्केट और सीटी निकाल कर बंद कर दें। इसे 5-10 मिनट तक गर्म करें, इससे यह प्रीहीट हो जाएगा।
  12. अब एक बॉल के आकार का डौ लें और उसे रोल करके उसके बीच एक निशान बना दें।
  13. अब इन कुकी डौ को प्लेट के ऊपर रखें और इनके बीच में दूरी बनाएं रखें।
  14. अब इनके ऊपर कटे हुए काजू रखें।
  15. अब इसे ढक कर मध्यम आँच पर 15 मिनट के लिए पकाएं। आप इसके अलावा इसे ओवन को प्रीहीट करके 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए बेक कर सकते हैं।
  16. कुकी शुरुआत में नर्म होगी। इसे पूरी तरह से ठंडा करें और नानखटाई कुकी कुरकुरी और क्रंची हो जाएगी।
  17. अंत में, नानखटाई तैयार होने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर सप्ताह भर तक इसका आनंद लें।
    नानखटाई रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • शक्कर और घी के मिश्रण को अच्छी तरह से फेंटे, इससे कुकी नर्म बनती है।
  • बेसन मिलाने से नानखटाई में अच्छा फ्लेवर आता है।
  • इसे आकर्षक बनाने के लिए अपनी पसंद के सूखे मेवे इसमें भरें।
  • नानखटाई रेसिपी कुरकुरी बनाने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।