रवा चकली रेसिपी | rava chakli in hindi | रवा मुरुक्कू | सूजी चकली | सूजी मुरुक्कू

0

रवा चकली रेसिपी | रवा मुरुक्कू | सूजी चकली | सूजी मुरुक्कू रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक दिलचस्प चकली रेसिपी है, जिसे चावल के आटे और सूजी के साथ बनाया जाता है। पारंपरिक तरीके से बने हुए चकली जैसे ही इसका स्वाद होता है, पर इसे बनाने में कोई दिक्कत नहीं होती और यह जल्दी बनता है। आप इसे पारंपरिक चकली के जैसे ही त्योहारों और खास मौकों पर बना सकते है, पर आप इसे आसान स्नैक के जैसे भी बना सकते हैं।रवा चकली रेसिपी

रवा चकली रेसिपी | रवा मुरुक्कू | सूजी चकली | सूजी मुरुक्कू रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। भारत में तले हुए स्नैक्स, खास कर मुरुक्कू और चकली रेसिपीज बहुत प्रसिद्ध हैं। इन्हें कई सामग्रियों से, अलग अलग कारणों और मौकों के लिए बनाया जाता है। ऐसी ही एक प्रसिद्ध चकली रेसिपी मुरूक्कू की है, जिसे सूजी से बनाते हैं और इसका स्वाद चावल और उड़द दाल से बनी चकली जैसे ही होता है।

जैसे कि मैंने पहले बताया, रवा चकली रेसिपी अन्य चकली रेसिपीज से अलग है। पारंपरिक रूप से, चकली चावल और उड़द दाल से बनती है, जिसे बहुत लोग पसन्द करते हैं। पर चावल से बने चकली के बजाय सूजी मुरुक्कू बनाना ज़्यादा आसान है। तलते वक्त, कोई भी रवा से बनी रेसिपी ज़्यादा तेल सोखती है। मुझे लगता है कि इस सूजी चकली में चावल से बनी चकली के तुलना में ज़्यादा तेल होता है। जब आप उसे एक डिब्बे में बंद करेंगे, तो आपको आसानी से तेल के धब्बे नजर आएंगे। डिब्बे के नीचे टिश्यू पेपर लगाए, ताकि वह पेपर तेल सोख ले। यह चकली आपको बड़ी ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी लगेगी।

रवा मुरुक्कूबेहतर क्रिस्पी रवा चकली रेसिपी बनाने के लिए मैं आपको कुछ टिप्स और सुझाव देना चाहूँगी। चकली बनाते वक्त बारीक सूजी का इस्तेमाल करें। आप मध्यम आकर के सूजी या बॉम्बे रवा का इस्तेमाल कर सकते है, पर मैं आपको मोटे सूजी का इस्तेमाल करने से रोकूँगी। आप इस चकली को किसी भी आकार में बना सकते है और आप चाहे तो पारंपरिक चकली जैसा आकार दें या सूजी मूरुक्कू स्टिक्स बनाए। अगर चकली की चौड़ाई कम हो तो मैं मुरुक्कु स्टिक्स ही बनाऊंगी। इन्हें तेज आंच पर ना तलें और 2 या 3 चकली को एक बार में तलें। ठीक से तलने के लिए मध्यम से कम आंच पर तलें।

अंत में मेरी आपसे विनती है कि आप मेरे अन्य स्नैक्स रेसिपी व्यंजनों का संग्रह को इस रवा चकली रेसिपी के पोस्ट के साथ देखें। इसमें बटर मुरुक्कू, इंस्टेंट चकली, चावल चकली, निप्पट्टू, रिंग मुरुक्कू, रिबन पकोड़ा, खारा बूंदी, करारा सेव और शंकरपाली रेसिपी शामिल हैं। इसके अलावा मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह को भी देखें, जैसे,

रवा चकली वीडियो रेसिपी:

Must Read:

रवा चकली रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

रवा चकली रेसिपी | rava chakli in hindi | रवा मुरुक्कू | सूजी चकली | सूजी मुरुक्कू

No ratings yet
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 40 minutes
कुल समय: 50 minutes
कितने लोगों के लिए: 40 चकली
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: स्नैक्स
पाक शैली: दक्षिण भारतीय
कीवर्ड: रवा चकली रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान रवा चकली रेसिपी | रवा मुरुक्कू | सूजी चकली | सूजी मुरुक्कू

सामग्री

रवा आटा के लिए:

  • 2 कप पानी
  • 1 कप रवा / सूजी, बारीक
  • 2 टेबल स्पून मक्खन

अन्य सामग्री:

  • 2 कप चावल का आटा
  • 1 टेबल स्पून तिल
  • 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • चुटकी हींग
  • 1 टी स्पून नमक
  • ¼ कप पानी, गूंधने के लिए
  • तेल, तलने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले, एक बड़ी कड़ाही में 2 कप पानी उबाल लें।
  • जैसे ही पानी उबलता है, 1 कप रवा धीरे से डालें।
  • रवा डालते वक्त पानी को चलाते रहे, ताकि कोई गाँठ ना पड़े।
  • जब रवा पानी सोखने लगे तो 2 टेबलस्पून मक्खन डालें।
  • तबतक चलाते रहे, जबतक रवा पूरी तरह से पानी सोख ना ले और कढ़ाई से अलग ना होने लगे।
  • रवा को एक बड़े कटोरे में डालें और हल्का ठंडा होने दें।
  • 2 कप चावल का आटा, 1 टेबलस्पून तिल, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग और 1 टीस्पून नमक डालें।
  • इसे अच्छे से मिलाएं ताकि नरम आटा तैयार हो जाए।
  • ¼ कप पानी डालें और आटा गूंध लें।
  • आटा नरम होने तक ज़रूरत अनुसार पानी डालकर गूंधें।
  • तारे की बनावट का साँचा ले और उसे चकली मेकर में लगाएं।
  • चकली मेकर को तेल से चिकना बना लें। इससे आटा मोल्ड में चिपकता नहीं।
  • आटे को बेलनाकार में बना लें और चकली मेकर के अंदर डालें।
  • ढक्कन बंद करके चकली बनाना शुरू करें।
  • गीले कपडे या बटर पेपर पर छोटे चकली दबाकर चकली मेकर से निकालें।
  • दोनों के अंत के भाग को चिपका दें ताकि वे तलते वक्त अलग ना हो जाए।
  • एक बार में एक मुरुक्कू लें और इसे गर्म तेल में डालें। या पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए सेकें।
  • मुरुक्कू को पलटें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक तलें।
  • इन्हे पेपर टॉवल के ऊपर रखकर इनका अतिरिक्त तेल निकालें।
  • अंत में, क्रिस्पी रवा मुरुक्कू / सूजी चकली को मसाला चाय या मसाला दूध के साथ परोसें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ रवा मुरुक्कू कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले, एक बड़ी कड़ाही में 2 कप पानी उबाल लें।
  2. जैसे ही पानी उबलता है, 1 कप रवा धीरे से डालें।
  3. रवा डालते वक्त पानी को चलाते रहे, ताकि कोई गाँठ ना पड़े।
  4. जब रवा पानी सोखने लगे तो 2 टेबलस्पून मक्खन डालें।
  5. तबतक चलाते रहे, जबतक रवा पूरी तरह से पानी सोख ना ले और कढ़ाई से अलग ना होने लगे।
  6. रवा को एक बड़े कटोरे में डालें और हल्का ठंडा होने दें।
  7. 2 कप चावल का आटा, 1 टेबलस्पून तिल, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग और 1 टीस्पून नमक डालें।
  8. इसे अच्छे से मिलाएं ताकि नरम आटा तैयार हो जाए।
  9. ¼ कप पानी डालें और आटा गूंध लें।
  10. आटा नरम होने तक ज़रूरत अनुसार पानी डालकर गूंधें।
  11. तारे की बनावट का साँचा ले और उसे चकली मेकर में लगाएं।
  12. चकली मेकर को तेल से चिकना बना लें। इससे आटा मोल्ड में चिपकता नहीं।
  13. आटे को बेलनाकार में बना लें और चकली मेकर के अंदर डालें।
  14. ढक्कन बंद करके चकली बनाना शुरू करें।
  15. गीले कपडे या बटर पेपर पर छोटे चकली दबाकर चकली मेकर से निकालें।
  16. दोनों के अंत के भाग को चिपका दें ताकि वे तलते वक्त अलग ना हो जाए।
  17. एक बार में एक मुरुक्कू लें और इसे गर्म तेल में डालें। या पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए सेकें।
  18. मुरुक्कू को पलटें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक तलें।
  19. इन्हे पेपर टॉवल के ऊपर रखकर इनका अतिरिक्त तेल निकालें।
  20. अंत में, क्रिस्पी रवा मुरुक्कू / सूजी चकली को मसाला चाय या मसाला दूध के साथ परोसें।
    रवा चकली रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • बारीक रवा का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे आटा नरम होगा।
  • ध्यान रखें कि रवे के आटे में कोई गांठ ना हो।
  • चकली को धीमे से मध्यम गरम तेल में कम से कम 10-12 मिनट के लिए तलें।
  • बंद डिब्बे में रवा मुरूक्कू/सूजी चकली 2 हफ्तों के लिए खाने योग्य रहती है।