मैंगो आइस क्रीम रेसिपी | mango ice cream in hindi | घर का बना मैंगो आइसक्रीम

0

मैंगो आइस क्रीम रेसिपी | घर का बना आइस क्रीम रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक मशहूर और क्रीमी आइस क्रीम रेसिपी है जोकि आम के फ्लेवर या आम के गूदे से बनाई जाती है। यह खासकर गर्मियों के समय या आम के सीजन में शायद सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली आइस क्रीम है। यह रेसिपी बहुत आसान है और इसे किसी भी अन्य आइस क्रीम की तरह आम का फ्लेवर मिलाकर बनाया जाता है। मैंगो आइस क्रीम रेसिपी

मैंगो आइस क्रीम रेसिपी | घर का बना आइस क्रीम रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। भारत में गर्मियों या सूखे मौसम में आइस क्रीम रेसिपीज फ्लेवरयुक्त डेसर्ट रेसिपीज होती हैं। बाजारों में विभिन्न प्रकार की आइस क्रीम्स और आइस कैंडीज की भरमार होती है, जिनमें सीजन के फल और उनका फ्लेवर होता है। ऐसी ही एक बहुत पसंद की जाने वाली रेसिपी है होममेड मैंगो आइस क्रीम रेसिपी।

इस रेसिपी में मैंने आइस क्रीम मेकर का प्रयोग नहीं किया है और मैंने सिर्फ क्रीम और ताजा आमों से इसे तैयार किया है। मैं इसे मिल्कमेड या कंडेस्ड मिल्क से बनाना चाहती थी, जिससे सामग्रियों की संख्या कम हो जाती है और इसे बनाना और भी आसान हो जाता है। मिल्कमेड के पुराने अनुभव की वजह से मैंने पारंपरिक तरीका ही अपनाया है। भारत में कंडेंस्ड मिल्क की उपलब्धता और गुणवत्ता के बारे में पाठको कई सवाल और शिकायत कर रहे थे। इसलिए इसकी परेशानी और चिंता को ख़त्म करने के लिए मुझे पीछे हटना पड़ा। मैंने वो रेसिपी कंडेस्ड मिल्क के लिए अभी भी शेयर नहीं की है और एकबार मिल्कमेड रेसिपी खाने के बाद यह पता चला कि इसका प्रयोग करना ज्यादा अच्छा है।

घर पर मैंगो आइसक्रीम कैसे बनाएंअब मैं होममेड आइस क्रीम रेसिपी बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। मैंगो फ्लेवर आइस क्रीम के लिए मुख्य सामग्री, जाहिर है आम ही होता है। इसलिए ध्यान रखें कि आम पका हुआ और ज्यूसी होना चाहिए जिसमें खट्टापन बिलकुल भी ना हो। मैं कहूँगी कि इंडियन अल्फोंसो या तोतापुरी आप ज्यादा बेहतर है लेकिन मैंने इस रेसिपी के लिए मैंने हनी गोल्ड मैंगोज प्रयोग किये हैं। दुकान से ख़रीदा हुआ आम का गूदा/ मैंगो पल्प भी इस रेसिपी में आसानी से प्रयोग की जा सकती है। अगर आप दुकान से खरीदा हुआ गूदा/पल्प प्रयोग कर रहे हैं, तो इसमें पीले फ़ूड कलर का प्रयोग ना करें। इस रेसिपी को आप किसी भी मनपसंद फ्लेवर की आइस क्रीम रेसिपी बना सकते हैं। अगर आप आम की जगह इसमें 2 टेबलस्पून वनीला एक्सट्रेक्ट डालते हैं तो यह वनीला आइस क्रीम बन जाती है, या फिर आप इसमें चोको चिप्स या सूखे मेवे और किसी भी प्रकार के फल का गूदा भी डाल सकते हैं।

अब मैं कहना चाहूँगी कि होममेड मैंगो आइस क्रीम रेसिपी की इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य मिठाई व्यंजनों का संग्रह देखें को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से चॉकलेट आइस क्रीम, वनीला आइस क्रीम, मटका कुल्फी, केसर कुल्फी, केसर पिस्ता कुल्फी, पान कुल्फी, चोको बार, मैंगो पन्ना कोट्टा, मैंगो लस्सी और मैंगो मिल्कशेक जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह को भी देखें जैसे,

मैंगो आइस क्रीम वीडियो रेसिपी:

Must Read:

होममेड मैंगो आइस क्रीम बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

how to make homemade mango ice cream

मैंगो आइस क्रीम रेसिपी | mango ice cream in hindi | घर का बना मैंगो आइस क्रीम

No ratings yet
तैयारी का समय: 10 minutes
फ्रीज़िंग का समय: 8 hours
कुल समय: 8 hours 10 minutes
कितने लोगों के लिए: 15 स्कूप
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: आइस क्रीम
पाक शैली: अंतरराष्ट्रीय
कीवर्ड: मैंगो आइस क्रीम रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान मैंगो आइस क्रीम रेसिपी | घर का बना मैंगो आइस क्रीम

सामग्री

  • 2 कप गाढ़ी क्रीम, 35% दुग्ध वसा/मिल्क फैट
  • ½ कप पीसी हुई चीनी
  • ¾ कप आम का गूदा
  • 3 बूँद पीला फ़ूड कलर, वैकल्पिक/ऑप्शनल

अनुदेश

  • एक बड़े कटोरे में 2 कप गाढ़ी क्रीम लें। आप अमूल क्रीम या व्हीपिंग क्रीम 35% मिल्क फैट के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • अब इसमें ½ पीसी हुई चीनी डालें और 2 मिनट तक या उभार आने तक फेंटें।
  • इसके बाद इसमें ¾ कप आम का गूदा डालें। मैंगो पल्प बनाने के लिए 2 आमों को बिना पानी मिलाये ब्लेंड करके स्मूद प्यूरी बना लें।
  • अब इसे 2 मिनट या मिश्रण के क्रीमी होने तक इस दोबारा फेंटें(व्हिस्क करें)।
  • अगर आप चाहें तो इसमें गहरा पीला रंग लाने के लिए 3 बूँद पीला फ़ूड कलर मिलाएं।
  • अब रंग को इसमें अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसे फ्रीजर-सेफ जार में निकाल लें।
  • अब इसका ढक्कन बंद करके इसे 8 घंटे या इसके अच्छे से जमने तक इसे फ्रिज में रख दें।
  • अब आइस क्रीम स्कूपर को गर्म पानी में डालकर इससे आइस क्रीम निकालें।
  • अंत में मैंगो आइस क्रीम को टूटी फ्रूटी से सजाकर परोसें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ मैंगो आइस क्रीम कैसे बनाएं:

  1. एक बड़े कटोरे में 2 कप गाढ़ी क्रीम लें। आप अमूल क्रीम या व्हीपिंग क्रीम 35% मिल्क फैट के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।
  2. अब इसमें ½ पीसी हुई चीनी डालें और 2 मिनट तक या उभार आने तक फेंटें।
  3. इसके बाद इसमें ¾ कप आम का गूदा डालें। मैंगो पल्प बनाने के लिए 2 आमों को बिना पानी मिलाये ब्लेंड करके स्मूद प्यूरी बना लें।
  4. अब इसे 2 मिनट या मिश्रण के क्रीमी होने तक इस दोबारा फेंटें(व्हिस्क करें)।
  5. अगर आप चाहें तो इसमें गहरा पीला रंग लाने के लिए 3 बूँद पीला फ़ूड कलर मिलाएं।
  6. अब रंग को इसमें अच्छे से मिलाएं।
  7. अब इसे फ्रीजर-सेफ जार में निकाल लें।
  8. अब इसका ढक्कन बंद करके इसे 8 घंटे या इसके अच्छे से जमने तक इसे फ्रिज में रख दें।
  9. अब आइस क्रीम स्कूपर को गर्म पानी में डालकर इससे आइस क्रीम निकालें।
    मैंगो आइस क्रीम रेसिपी
  1. अंत में मैंगो आइस क्रीम को टूटी फ्रूटी से सजाकर परोसें।

टिप्पणियाँ:

  • इसमें मिठास को आम के मीठेपन के हिसाब से घटा बढ़ा सकते हैं।
  • आप जमे हुए आम की प्यूरी बना सकते हैं या अगर आपके पास ताजा आम नहीं है तो दुकान से मैंगो प्यूरी खरीद सकते हैं।
  • अच्छी आइस क्रीम बनाने के लिए गाढ़ी क्रीम का प्रयोग करें।
  • बिना अण्डे वाली/एगलेस मैंगो आइस क्रीम, मैंगो शेक बनाने के लिए प्रयोग की जा सकती है।