मैंगो जेली रेसिपी | मैंगो हलवा रेसिपी | मैंगो कोकोनट जेली रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक लोकप्रिय क्रीमी और स्वादिष्ट जेली या हलवा रेसिपी है, जिसे कॉर्नफ्लोर और आम के गूदे से बनाया जाता है। इस रेसिपी को इसकी नरम बनावट के लिए जाना जाता है, जिसे हम बिना जिलेटिन के बनाते है। यह रेसिपी कॉर्नफ्लोर हलवा या बॉम्बे कराची हलवा जैसी ही है, जिसमें हलवा का आकार पाने के लिए कॉर्नफ्लोर मिलाया जाता है।
जैसा कि मैंने पहले बताया यह रेसिपी मेरे बॉम्बे कराची हलवा की रेसिपी जैसी ही है। उन दो रेसिपीज में सिर्फ इतना फर्क है कि इस रेसिपी में हमने आम के गूदे का इस्तेमाल किया है। वरना इन दोनों रेसिपीज को बनाने के लिए कॉर्नफ्लोर और चाशनी का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर किसी भी जेली रेसिपी को बनाने के लिए जिलेटिन और अगर अगर का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि जेली जैसी नरम बनावट मिले। आप इसके लिए कॉर्नफ्लोर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि उससे भी जेली जैसी बनावट मिलती है, जब उसे चाशनी के साथ मिलाया जाता है। मुझे इस तरीके से जेली बनाना बहुत पसंद है ना कि बाकी दूसरे तरीकों से। अगर अगर शाकाहारी है फिर भी उसे किराने की दुकान पर पाना मुश्किल है। इसलिए हम कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल करते है।

अंत में मेरी आपसे विनती है कि आप मेरे अन्य मिठाई व्यंजनों का संग्रह को इस मैंगो जेली रेसिपी के पोस्ट के साथ देखें। इसमें मुख्य रूप से लापसी, चना दाल पायसम, अशोका हलवा, सेब की खीर, चॉकलेट कस्टर्ड, ब्रेड मलाई रोल, फ्रूट कॉकटेल, मैंगो पॉप्सिकल्स, गदबद आइसक्रीम और मैंगो कस्टर्ड जैसे रेसिपी शामिल हैं। इसके अलावा मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह को भी देखें, जैसे,
मैंगो जेली वीडियो रेसिपी:
मैंगो जेली रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

मैंगो जेली रेसिपी | mango jelly in hindi | मैंगो हलवा रेसिपी | मैंगो कोकोनट जेली
सामग्री
- 350 ग्राम आम, पके हुए
 - ½ कप (75 ग्राम) मकई का आटा
 - 1 कप पानी
 - ¾ कप (160 ग्राम) चीनी
 - 1 कप पानी
 - 6 टेबल स्पून घी
 - ¼ टी स्पून इलायची पाउडर
 - ¼ कप सूखा नारियल, कोटिंग के लिए
 
अनुदेश
- एक ब्लेंडर में 350 ग्राम आम लेकर उसका गूदा बनाएं। आप आम के गूदे को दुकान से भी खरीद सकते हैं।
 - आम के गूदे को एक बड़े कटोरी में डालें।
 - ½ कप कॉर्नफ्लोर और 1 कप पानी डालें।
 - इन्हे अच्छे से फेटें और ध्यान रखें कि कोई गाँठ ना बने। अब इसे अलग रखें।
 - एक बड़े कढ़ाई में ¾ कप चीनी और 1 कप पानी लें।
 - शक्कर को पानी में मिलाकर अच्छी तरह से घोल लें।
 - तैयार किये हुए आम और कॉर्नफ्लोर के मिश्रण को इसमें डालकर अच्छे से मिलाएं।
 - धीमे से मध्यम आंच पर मिश्रण के गाढ़ा होने तक चलाते रहे।
 - एक बड़ी चम्मच घी डालें और तब तक मिलाते रहें, जब तक कि मिश्रण घी को सोख न ले।
 - एक बड़ी चम्मच घी डालें और थोड़े थोड़े वक्त पर चलाते रहे।
 - 30 मिनट के बाद मिश्रण चमकदार दिखने लगेगा और लगभग 4 बड़े चम्मच घी को सोखना शुरू कर देगा।
 - अब 2 बड़े चम्मच घी और ¼ टीस्पून इलायची पाउडर डालें।
 - तबतक अच्छी तरह मिलाएं जबतक कि घी कोनों से छूटना शुरू न हो जाए। पूरी तरह से पकाने में लगभग 40 मिनट लगते हैं।
 - अब मिश्रण को एक तेल से चिकनी की हुई पैन में डालकर अच्छे से फैलाएं।
 - 2 घंटे तक या उसके पूरा ठंडा होने तक मिश्रण को रहने दें।
 - जेली को निकाल कर उसे मनचाहे आकर में काटें।
 - और फ्लेवर डालने के लिए जेली के टुकड़ों को सूखे नारियल पर लपेटें।
 - अंत में, एक हफ्ते तक मैंगो जेली या हलवा का आनंद लें।
 
स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ मैंगो हलवा कैसे बनाएं:

टिप्पणियाँ:
- घी को थोड़ा थोड़ा करके डालें और उसे बिना रुके चलाते रहें, ताकि कोई गांठ ना बने।
 - हलवे को खुले में रखने के बजाय सिर्फ 30 मिनट के लिए फ्रिज में भी रखा जा सकता है।
 - कुरकुरा बनाने के लिए आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
 - एकदम नरम बनने पर मैंगो जेली बड़ी स्वादिष्ट लगती है।