मैंगो आइस क्रीम रेसिपी | घर का बना आइस क्रीम रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक मशहूर और क्रीमी आइस क्रीम रेसिपी है जोकि आम के फ्लेवर या आम के गूदे से बनाई जाती है। यह खासकर गर्मियों के समय या आम के सीजन में शायद सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली आइस क्रीम है। यह रेसिपी बहुत आसान है और इसे किसी भी अन्य आइस क्रीम की तरह आम का फ्लेवर मिलाकर बनाया जाता है।
इस रेसिपी में मैंने आइस क्रीम मेकर का प्रयोग नहीं किया है और मैंने सिर्फ क्रीम और ताजा आमों से इसे तैयार किया है। मैं इसे मिल्कमेड या कंडेस्ड मिल्क से बनाना चाहती थी, जिससे सामग्रियों की संख्या कम हो जाती है और इसे बनाना और भी आसान हो जाता है। मिल्कमेड के पुराने अनुभव की वजह से मैंने पारंपरिक तरीका ही अपनाया है। भारत में कंडेंस्ड मिल्क की उपलब्धता और गुणवत्ता के बारे में पाठको कई सवाल और शिकायत कर रहे थे। इसलिए इसकी परेशानी और चिंता को ख़त्म करने के लिए मुझे पीछे हटना पड़ा। मैंने वो रेसिपी कंडेस्ड मिल्क के लिए अभी भी शेयर नहीं की है और एकबार मिल्कमेड रेसिपी खाने के बाद यह पता चला कि इसका प्रयोग करना ज्यादा अच्छा है।

अब मैं कहना चाहूँगी कि होममेड मैंगो आइस क्रीम रेसिपी की इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य मिठाई व्यंजनों का संग्रह देखें को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से चॉकलेट आइस क्रीम, वनीला आइस क्रीम, मटका कुल्फी, केसर कुल्फी, केसर पिस्ता कुल्फी, पान कुल्फी, चोको बार, मैंगो पन्ना कोट्टा, मैंगो लस्सी और मैंगो मिल्कशेक जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह को भी देखें जैसे,
मैंगो आइस क्रीम वीडियो रेसिपी:
होममेड मैंगो आइस क्रीम बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

मैंगो आइस क्रीम रेसिपी | mango ice cream in hindi | घर का बना मैंगो आइस क्रीम
सामग्री
- 2 कप गाढ़ी क्रीम, 35% दुग्ध वसा/मिल्क फैट
- ½ कप पीसी हुई चीनी
- ¾ कप आम का गूदा
- 3 बूँद पीला फ़ूड कलर, वैकल्पिक/ऑप्शनल
अनुदेश
- एक बड़े कटोरे में 2 कप गाढ़ी क्रीम लें। आप अमूल क्रीम या व्हीपिंग क्रीम 35% मिल्क फैट के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।
- अब इसमें ½ पीसी हुई चीनी डालें और 2 मिनट तक या उभार आने तक फेंटें।
- इसके बाद इसमें ¾ कप आम का गूदा डालें। मैंगो पल्प बनाने के लिए 2 आमों को बिना पानी मिलाये ब्लेंड करके स्मूद प्यूरी बना लें।
- अब इसे 2 मिनट या मिश्रण के क्रीमी होने तक इस दोबारा फेंटें(व्हिस्क करें)।
- अगर आप चाहें तो इसमें गहरा पीला रंग लाने के लिए 3 बूँद पीला फ़ूड कलर मिलाएं।
- अब रंग को इसमें अच्छे से मिलाएं।
- अब इसे फ्रीजर-सेफ जार में निकाल लें।
- अब इसका ढक्कन बंद करके इसे 8 घंटे या इसके अच्छे से जमने तक इसे फ्रिज में रख दें।
- अब आइस क्रीम स्कूपर को गर्म पानी में डालकर इससे आइस क्रीम निकालें।
- अंत में मैंगो आइस क्रीम को टूटी फ्रूटी से सजाकर परोसें।
स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ मैंगो आइस क्रीम कैसे बनाएं:

टिप्पणियाँ:
- इसमें मिठास को आम के मीठेपन के हिसाब से घटा बढ़ा सकते हैं।
- आप जमे हुए आम की प्यूरी बना सकते हैं या अगर आपके पास ताजा आम नहीं है तो दुकान से मैंगो प्यूरी खरीद सकते हैं।
- अच्छी आइस क्रीम बनाने के लिए गाढ़ी क्रीम का प्रयोग करें।
- बिना अण्डे वाली/एगलेस मैंगो आइस क्रीम, मैंगो शेक बनाने के लिए प्रयोग की जा सकती है।