एवोकाडो स्मूदी रेसिपी | avocado smoothie in hindi | एवोकाडो बनाना स्मूदी

0

एवोकाडो स्मूदी रेसिपी | एवोकाडो जूस रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक स्मूदी रेसिपी है। इसे केले और एवोकाडो से बनाकर और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर परोसा जाता है। इस रेसिपी को आप सिर्फ बेवरेज की तरह ही नहीं, बल्कि सुबह के नाश्ते या दोपहर के भोजन के साथ भी दे सकते हैं। आमतौर पर इस रेसिपी को एवोकाडो और केले से ही बनाया जाता है, लेकिन आप इसके ऊपर आइसक्रीम डालकर एवोकाडो मिल्कशेक भी बना सकते हैं।
एवोकाडो स्मूदी रेसिपी

एवोकाडो स्मूदी रेसिपी | एवोकाडो जूस रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। स्मूदी रेसिपीज भारतीय पाककला में नहीं आती, लेकिन लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। भारत में इसे दूध और कई तरह के फलों को मिलाकर बनाया जाता है। एवोकाडो बनाना स्मूदी दूध से बनी एक ऐसी ही सरल और स्वादिष्ट बेवरेज रेसिपी है।

मुझे स्मूदी रेसिपीज से ज़्यादा मिल्कशेक रेसिपीज अच्छी लगती है, क्योंकि उनमें आइसक्रीम पड़ता है। आमतौर पर स्मूदी रेसिपीज फुल क्रीम दूध और फलों के मिश्रण से ही बनती हैं। इसलिए इन्हें पौष्टिक भी माना जाता है। फिर भी, मेरी पहली पसंद मिल्कशेक रेसिपीज ही होंगी, क्योंकि उनमें ज़्यादा मात्रा में आइसक्रीम पड़ती है। आइसक्रीम से बेवरेज केवल गाढ़ी ही नहीं होती, बल्कि उसमें एक क्रीमी स्वाद भी आ जाता है। इस रेसिपी में केले और एवोकाडो वजह से आपको यह क्रीमी गाढ़ापन मिल जाएगा, क्योंकि दूध के साथ ब्लेंड करने पर वे आइसक्रीम जैसे ही बन जाते हैं।

एवोकाडो बनाना स्मूदीएवोकाडो जूस रेसिपी बनाने के लिए मैं कुछ सुझाव देने चाहूंगी। इस रेसिपी में, मैंने स्मूदी बनाने के लिए केवल केले और एवोकैडो का उपयोग किया है। अगर आप चाहें तो एवोकाडो और बनाना के साथ कोई और फल जैसे आम, कीवी और अंगूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रेसिपी में वनीला, ब्लैककरंट या बटरस्कॉच जैसी आइसक्रीम डालकर आप इसका एक क्रीमी और गाढ़ा बेवरेज भी बना सकते हैं। एवोकाडो से बनी स्मूदी गाढ़ी होनी चाहिए। इसलिए, इसमें अधिक दूध डालकर इसे पतला ना करें। इसे ज़्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें।

इस एवोकाडो स्मूदी रेसिपी के पोस्ट के साथ साथ मेरी अन्य बेवॅरिज व्यंजनों का संग्रह को भी अवश्य देखें। इनमें मुख्यतः मेरी विभिन्न रेसिपी जैसे दालगोना कॉफी, आम पन्ना, कषाय, हल्दी दूध, हॉट चॉकलेट, कैपेचिनो, अदरक की चाय, कोल्ड कॉफी, तरबूज का रस और फलूदा हैं। इनके साथ ही मैं अपना कुछ और रेसिपी संग्रह भी दिखाना चाहूँगी:

एवोकाडो स्मूदी वीडियो रेसिपी:

Must Read:

एवोकाडो बनाना स्मूदी रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

avocado smoothie recipe

एवोकाडो स्मूदी रेसिपी | avocado smoothie in hindi | एवोकाडो बनाना स्मूदी

No ratings yet
तैयारी का समय: 3 minutes
पकाने का समय: 2 minutes
कुल समय: 5 minutes
कितने लोगों के लिए: 2 सर्विंग्स
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: बेवरेज
पाक शैली: अंतरराष्ट्रीय
कीवर्ड: एवोकाडो स्मूदी रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान एवोकाडो स्मूदी रेसिपी | एवोकाडो बनाना स्मूदी

सामग्री

  • 1 एवोकाडो
  • ½ केला
  • 3 टेबल स्पून शहद
  • 1 कप दूध, ठंडा

परोसने के लिए (1 ग्लास):

  • ¼ केला, कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून सूखा फल, कटा हुआ
  • 1 टी स्पून शहद

अनुदेश

  • सबसे पहले, ब्लेंडर में 1 एवोकाडो लें।
  • इसमें ½ केला मिलाएं। आप चाहें तो केले की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
  • अब 3 टेबलस्पून शहद डालें। इसके बजाय, आप मिठास के लिए चीनी का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • अब 1 कप ठंडा दूध डालें और ब्लेंड करके स्मूदी बनाएं।
  • बढ़िया स्मूदी बनाने के लिए, ज़रूरत के अनुसार और दूध डालें।
  • परोसने के लिए, एक लंबा ग्लास लें और इसकी दीवार पर केले के कुछ स्लाइस लगाएं।
  • इसमें तैयार एवोकाडो स्मूदी डालें।
  • स्मूदी के ऊपर कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर 1 टीस्पून शहद डालें। मैंने कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ते का इस्तेमाल किया है।
  • अंत में, ठंडी - ठंडी एवोकाडो स्मूदी का आनंद लें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ एवोकाडो स्मूदी कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले, ब्लेंडर में 1 एवोकाडो लें।
  2. इसमें ½ केला मिलाएं। आप चाहें तो केले की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
  3. अब 3 टेबलस्पून शहद डालें। इसके बजाय, आप मिठास के लिए चीनी का उपयोग भी कर सकते हैं।
  4. अब 1 कप ठंडा दूध डालें और ब्लेंड करके स्मूदी बनाएं।
  5. बढ़िया स्मूदी बनाने के लिए, ज़रूरत के अनुसार और दूध डालें।
  6. परोसने के लिए, एक लंबा ग्लास लें और इसकी दीवार पर केले के कुछ स्लाइस लगाएं।
  7. इसमें तैयार एवोकाडो जूस डालें।
  8. स्मूदी के ऊपर कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर 1 टीस्पून शहद डालें। मैंने कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ते का इस्तेमाल किया है।
  9. अंत में, ठंडी – ठंडी एवोकाडो जूस का आनंद लें।
    एवोकाडो स्मूदी रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • एक स्मूदी बनाने के लिए अच्छी तरह से पके हुए एवोकाडो और केले का उपयोग करें।
  • आप अपनी पसंद के कटे हुए फलों से ग्लास को सजा सकते हैं।
  • अगर आप मिठास पसंद करते हैं तो शहद की मात्रा बढ़ाएं।
  • ठंडा होने पर एवोकाडो जूस का स्वाद बहुत अच्छा लगता है।