अन्य भाषाएँ

हमरी अन्य भाषाओं का वेबसाइट English और ಕನ್ನಡ (Kannada)

शाही पुलाव रेसिपी | shahi pulao in hindi | शाही वेज...

शाही पुलाव रेसिपी | शाही वेज पुलाव | हैदराबादी वेज पुलाव रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। पुलाव या चावल की रेसिपीज भारत में हर घर के खाने में प्रमुख हिस्सा है। सादा चावल दाल करी या किसी अन्य ग्रेवी वाली करी के साथ खाये जाते हैं, लेकिन पुलाव रेसिपी को आमतौर पर ऐसे ही बिना किसी करी के खाया जाता है। ऐसी ही एक सरल और साधारण पुलाव रेसिपी है, शाही पुलाव रेसिपी जोकि इसके बेहतरीन और हल्के मसालेदार स्वाद के लिए जानी जाती है।

टोमेटो चित्रन्ना रेसिपी | tomato chitranna in hindi | टोमेटो राइस...

टोमेटो चित्रन्ना रेसिपी | टोमेटो राइस रेसिपी | टोमेटो चित्रन्ना रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। वर्किंग कपल के लिए सुबह का नाश्ता बनाना बहुत मुश्किल हो सकता है। यह और भी मुश्किल हो सकता है, जब आपको बचे हुए चावलों का उपयोग करके कुछ स्वादिष्ट बनाना हो। टोमेटो चित्रन्ना ऐसी ही एक साधारण और आसान रेसिपी है, जो बचे हुए चावलों से बनाई जाती है।

धारवाड़ पेड़ा रेसिपी | dharwad peda in hindi | धारवाड़ पेढ़ा

धारवाड़ पेड़ा रेसिपी | धारवाड़ पेढ़ा | हाउ टू मेक धारवाड़ पेड़े की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। पेड़ा की कई तरह की अनोखी रेसिपीज है और हर जगह की रेसिपी अलग होती है। धारवाड़ पेड़ा ऐसी ही एक अनोखी मिठाई है जोकि उत्तरी कर्नाटक से आती है। अन्य पेड़ा रेसिपीज की तरह ही यह भी दूध, शक्कर, मावा से बनती है, जोकि पेड़ा में भूरा रंग लाने के लिए कैरेमलाइज किया जाता है।

कांदा पोहा रेसिपी | kanda poha in hindi | महाराष्ट्रियन पोहा रेसिपी |...

कांदा पोहा रेसिपी | महाराष्ट्रियन पोहा रेसिपी | कांदा पोहे रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। पोहा रेसिपी पूरे भारत में कई वजहों से बनाई जाती है। पश्चिमी भारत में, खासकर महाराष्ट्र में यह नाश्ते या शाम के स्नैक के तौर पर बनाया जाता है। महाराष्ट्र में भी इसे कई तरह से बनाया जाता है और इन्ही में से एक मशहूर रेसिपी है कांदा पोहा जोकि प्याज और पोहा से बनाई जाती है।

मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी | mango popsicles in hindi | मैंगो कैंडी...

मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपीज | मैंगो कैंडी रेसिपी | मैंगो आइस पॉप्स रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। पॉप्सिकल्स रेसिपी गर्मियों के समय ज्यादा बनाई और पसंद की जाती है। यह विभिन्न प्रकार के फलों के फ्लेवर या कई तरह के फलों के फ्लेवर को मिलाकर बनाया जा सकता है। गर्मियों के लिए स्पेशल आइस पॉप्स रेसिपीज में से ऐसी ही एक मशहूर रेसिपी है मैंगो पॉप्सिकल्स। यह आम के गूदे और दूसरे फलों को मिलाकर बनाया जा सकता है।

दाल ढोकली रेसिपी | dal dhokli in hindi | पारंपरिक गुजराती...

दाल ढोकली रेसिपी | पारंपरिक गुजराती दाल ढोकली कैसे बनाएं फोटो और वीडियो के साथ पूरी जानकारी। दाल की कई रेसिपीज हैं जिन्हें अलग अलग तरीकों से बनाया जाता है। पर उनमें से किसी भी रेसिपी को अकेले नहीं परोसा जाता है। उनके साथ दाल या रोटी भी परोसी जाती है। पर उन सब से अलग यह दाल ढोकले की रेसिपी है, ये दाल और गेहूं से बनती है और इसके साथ कुछ और ना परोसें, तब भी आपका पेट भर जायेगा।

STAY CONNECTED

12,680,889फैंसलाइक करें
3,357,073फॉलोवरफॉलो करें
6,750,008सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें