अन्य भाषाएँ

हमरी अन्य भाषाओं का वेबसाइट English और ಕನ್ನಡ (Kannada)

बटाटा वडा रेसिपी | batata vada in hindi | आलू वडा...

बटाटा वडा रेसिपी | आलू वडा रेसिपी | पोटैटो वडा | पोटैटो वडा रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। वडा रेसिपीज भारत भर में मशहूर है और अलग अलग सामग्रियों से बनायी जाती हैं। आमतौर पर इन्हें साउथ इंडिया में दाल जैसे उड़द दाल, चना दाल और तूर की दाल से बिना किसी भरावन के बनाया जाता है। लेकिन वेस्टर्न इंडिया में ये रेसिपी आलू के भरावन के साथ ऊपर से बेसन लपेट कर बनाई जाती है और इसे बटाटा वडा के नाम से जाना जाता है।

पत्तागोभी वडा रेसिपी | cabbage vada in hindi | पत्तागोभी वडाई |...

 पत्तागोभी वडा रेसिपी | पत्तागोभी वडाई | पत्तागोभी दाल वडा रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। दाल से बनी वडा रेसिपीज पूरे भारत में बनायी जाती हैं। इसे अधिकतर मुख्य रूप से साउथ इंडिया में बनाया जाता है। यह सामान्यतः चना दाल से बनाई जाती है, लेकिन इसे किसी भी मनपसंद दाल या दालों के मिश्रण और सब्जियों के साथ बनाया जा सकता है। ऐसी ही एक सरल और साधारण वडाई रेसिपी है पत्तागोभी वडा रेसिपी जोकि इसकी सरलता और फ्लेवर के लिए जानी जाती है।

काजू पनीर मसाला रेसिपी | kaju paneer masala in hindi |...

काजू पनीर मसाला रेसिपी | काजू पनीर करी | पनीर काजू करी रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। नॉर्थ इंडियन करीज या ग्रेवीज इनके क्रीमी टेक्सचर और स्वादिष्ट फ्लेवर के लिए काफी मशहूर हैं। साधारणतः ये टमाटर और प्याज के सॉस के साथ बनायी जाती हैं और क्रीमीनेस के लिए इनको क्रीम के साथ पकाया जाता है। हालांकि इसके अलावा भी कई और तरीकों से करी को क्रीमी बनाया जा सकता है और काजू पनीर मसाला रेसिपी उन्ही में से एक है।

कट वडा रेसिपी | kat vada in hindi | कट वडा |...

कट वडा रेसिपी | कट वडा रेसिपी | कोल्हापुरी कट वडा | वडा उसल रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। महाराष्ट्रियन और गुजराती कुज़ीन अपने मसालों, स्वादिष्ट स्नैक्स और स्ट्रीट फ़ूड रेसिपीज के लिए जानी जाती है। सामान्यतः ये स्नैक रेसिपी या तो आलू से बनी होती हैं या पाव से बनी होती हैं। ऐसी ही एक काफी मशहूर स्नैक रेसिपी है कट वडा। इसे बटाटा वडा सांभर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें वडा स्पाइसी सॉस के साथ परोसा जाता है।

सूजी स्नैक्स रेसिपी | suji snacks in hindi | ट्विस्टर सूजी के स्नैक्स...

सूजी स्नैक्स रेसिपी | ट्विस्टर सूजी स्नैक | सूजी के स्नैक्स | टी टाइम सूजी स्नैक्स की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। चटपटे स्नैक्स रेसिपीज कई भारतीय घरों में जरूर बनाई जाती हैं। आमतौर पर यह रेसिपी या तो चाय या कॉफ़ी के साथ खाने के लिए बनाई जाती है या फिर दोस्तों और परिवार के साथ खाने के लिए बनाई जाती है। ऐसी ही एक कुरकुरी और स्वादिष्ट रेसिपी है ट्विस्टर सूजी स्नैक जोकि इसके आकार और खस्ता स्वाद के लिए काफी मशहूर है।

कॉर्न कैप्सिकम मसाला | corn capsicum masala in hindi | कॉर्न...

कॉर्न कैप्सिकम मसाला रेसिपी | कॉर्न कैप्सिकम सब्ज़ी | कॉर्न कैप्सिकम ग्रेवी रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। उत्तर भारतीय करीयों को हम अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं। मूल रूप से, उत्तर भारतीय करियों को विभिन्न प्रकार की सब्जियों, पनीर, मांस और मसालों के एक अलग मिश्रण के साथ बनाया जा सकता है। ऐसी ही एक सरल और आसान, फिर भी एक बहुत ही स्वादिष्ट ग्रेवी रेसिपी है, कॉर्न कैप्सिकम मसाला रेसिपी, जो अपनी सादगी के लिए जानी जाती है।

STAY CONNECTED

12,680,889फैंसलाइक करें
3,357,073फॉलोवरफॉलो करें
6,750,008सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें