अन्य भाषाएँ

हमरी अन्य भाषाओं का वेबसाइट English और ಕನ್ನಡ (Kannada)

शाही टुकड़ा या शाही टुकरा रेसिपी | shahi tukda or shahi...

शाही टुकड़ा और शाही टुकरा रेसिपी | हैदराबादी डबल का मीठा रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। रमज़ान के त्योहार वाले उत्सव में बनने वाली यह सबसे मीठी रेसिपी है। इसे बनाने के कई तरीके हैं। इसे उबले हुए दूध या गाढ़े किए गए मीठे दूध से भी बनाया जाता है। इसे चाशनी में भिगोना ज़रूरी नहीं है और आप इसे बस गाढ़ी रबड़ी में भिगोकर परोस सकते हैं।

कैरट केक रेसिपी | carrot cake in hindi | हाउ टू...

कैरट केक रेसिपी | हाउ टू मेक  ईज़ी एगलेस कैरट केक रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। इस आसान कैरट केक रेसिपी को बनाने के कई तरीके हैं। गाजर को कद्दूकस करके केक बैटर में डालकर इस रेसिपी को बनाने का सबसे आसान और आम तरीका है। बैटर में अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवे भी होने चाहिए।

दडपे पोहे रेसिपी | dadpe pohe in hindi | दडपे पोहा...

दडपे पोहे रेसिपी | दडपे पोहा | महाराष्ट्रियन दडपे पोहे रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। पोहा आधारित व्यंजन भारत में बहुत आम हैं, विशेष रूप से पश्चिमी भारतीय राज्यों में जैसे कि महाराष्ट्र और गुजरात। आमतौर पर मोटे पोहे का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे या तो कांदा पोहा बनाया जाता है या नाश्ते के साथ परोसा जाता है। हालांकि पतले पोहा से अन्य नाश्ते की रेसिपीज बनती हैं और महाराष्ट्रीयन दडपे पोहा रेसिपी ऐसी आसान और सरल रेसिपी है।

पिज़्ज़ा ब्रेड रेसिपी | pizza bread in hindi | ब्रेड पिज़्ज़ा रेसिपी विद इंस्टेंट पिज़्ज़ा सॉस

पिज़्ज़ा ब्रेड रेसिपी | ब्रेड पिज़्ज़ा रेसिपी विद इंस्टेंट पिज़्ज़ा सॉस की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। इंडियन लोगों के लिए पिज़्ज़ा रेसिपी अभी भी नई है, लेकिन इसे यहाँ बहुत पसंद किया गया है। खासकर जवान लोगों के बीच यह काफी मशहूर है। इंडियन टेस्ट के लिए इसमें कई तरह के बदलाव किये गए हैं। इंडियन स्वाद देने के लिए इसे कई तरह से बनाया जाता है, जो कि शाम में खाया जाने वाला एक बेहतर स्नैक है। ऐसी ही एक आसान और साधारण पिज़्ज़ा रेसिपी है ब्रेड पिज़्ज़ा। ये सैंडविच ब्रेड स्लाइस में इंस्टेंट पिज़्ज़ा सॉस लगाकर बनाया जाता है।

मलाई कोफ्ता रेसिपी | malai kofta in hindi | मलाई कोफ्ता...

मलाई कोफ्ता रेसिपी | मलाई कोफ्ता करी | क्रीमी कोफ्ता बॉल्स करी रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। मलाई या कुकिंग क्रीम कई भारतीय करी, खासकर पंजाबी करी में बहुत ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। अधिकतर रेसिपीज में क्रीम, करी बनने के बाद उस पर टॉपिंग करके, परोसते समय या करी को आकर्षक बनाने के लिए डाली जाती है। हालाँकि कुछ करी ऐसी हैं, जिनमें क्रीम का बहुत इस्तेमाल किया जाता है और मलाई कोफ्ता रेसिपी या क्रीमी कोफ्ता बॉल्स करी ऐसी ही एक कम तीखी और क्रीमी करी है।

उरद दाल लड्डू रेसिपी | urad dal ladoo in hindi | उरद दाल...

उरद दाल लड्डू रेसिपी | उरद दाल लड्डू | उड़द के लड्डू | उरद की लड्डू रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। भारत में लड्डू रेसिपीज बहुत प्रसिद्ध हैं। खासकर बेसन के लड्डू या मोतीचूर लड्डू जिसे उसके रसीलेपन के लिए जाना जाता है। सूखे तरीके से बनाए जाने वाली कई रेसिपीज हैं, जिनमें से एक उरद डाल लड्डू रेसिपी है।

STAY CONNECTED

12,680,889फैंसलाइक करें
3,357,073फॉलोवरफॉलो करें
6,750,008सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें